अपडेटेड 3 August 2023 at 11:35 IST
प्यार बढ़ाने के लिए क्या आप भी खाते हैं अपने पार्टनर का जूठा? तो हो जाएं सावधान!
अक्सर आपने सुना और देखा होगा कि लोग एक दूसरे का जूठा खाते हैं क्योंकि उनका मानना होता है कि ऐसा करने पर उनके बीच प्यार बढ़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे कई नुकसान होते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kisi Ka Jutha Khane Ke Nuksan: रेस्टोरेंट, होटल या फिर घर हर जगह आपको कई ऐसे कपल मिल जाएंगे जो एक दूसरे का जूठा खाते नजर आ जाएंगे। दरअसल, ज्यादातर लोगों का मानना है कि एक दूसरे का जूठा खाने से दोनों के बीच प्यार बढ़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्यार बांटने के चक्कर में आप कई सारी बीमारियां शेयर कर रहे होते हैं। जी हां, जूठा खाने से प्यार बढ़े या न बढ़ लेकिन ऐसा करने पर कई तरह की बीमारियां जरूर बढ़ सकती है। आइए आपको बताते हैं जूठा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- क्यों नहीं खाना चाहिए किसी का जूठा?
- जूठा खाने से होने वाली बीमारियां?
क्यों नहीं खाना चाहिए किसी का जूठा?
प्यार में, दोस्ती में या फिर किसी रिश्ते में जब हम होते हैं तो अक्सर ही किसी न किसी का जूठा खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ऐसा करने पर कई तरह की बीमारियां बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी प्यार दोस्ती में एक-दूसरे का जूठा खाना खा रहे हैं, तो आपको यह समझने की जरूरत है कि जूठा खाना आपको बीमार भी कर सकता है। चलिए जानते हैं जूठा खाना खाने से नुकसान।
जूठा खाने से होती हैं ये बीमारियां?
इंफेक्शन का खतरा
बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण से इंफेक्टेड व्यक्ति का जूठा खाने से आपको भी इंफेक्शन होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। एक दूसरे का जूठा खाने से बैक्टीरिया या वायरस भी आपके शरीर के अंदर जा सकते हैं जो आपके अंदर भी संक्रमण पैदा कर सकते हैं। ऐसे में किसी का जूठा खाने से बचना चाहिए।
Advertisement
पाचन संबंधी परेशानी
जब हम किसी और के साथ खाना खाते हैं तो हमें ये पता नहीं होता है कि वो इंसान साफ सफाई पर कितना ध्यान दे रहा है। ऐसे में हो सकता है कि उसके हाथ गंदे हो, जिससे बैक्टीरिया या वायरस खाने में आ सकते हैं, जो पेट में पहुंचकर पाचन संबंधित समस्या खड़ी कर सकते हैं।
एलर्जी की समस्या
किसी दूसरे का जूठा खाने से एलर्जी की परेशानी हो सकती है। किसी व्यक्ति के जूठे खाने में उसकी लार मिली हो सकती है। ऐसे में लार से दूसरे किसी व्यक्ति को एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है।
Advertisement
मुंह में बदबू की परेशानी
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति का जूठा खाना खा रहे हैं, जिससे पहले से ही ओरल थ्रश या मुंह में बदबू से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है तो ये परेशानी आपको भी जकड़ सकती है। जूठा खाना खाने से मुंह में बदबू होना काफी आम समस्या है। ऐसे में जितना हो सके उतना किसी और का जूठा खाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें... Male Fertility: संतान सुख में आ रही बाधा? पुरुष करें इन चीजों का सेवन, मिलेगा चौंकाने वाला रिजल्ट
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 August 2023 at 11:34 IST