अपडेटेड 23 May 2025 at 22:05 IST
Cholesterol: डाइट में शामिल करें ये फूड्स, कोलेस्ट्रॉल की समस्या से मिलेगी निजात
Cholesterol: आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खान-पान और काम के बीच संतुलन बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। जिसका सबसे बुरा असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। खाने पर ध्यान ना देने और व्यायाम न करने के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि शरीर के लिए बहुत ही नुकसान देय है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cholesterol: आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खान-पान और काम के बीच संतुलन बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। जिसका सबसे बुरा असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। खाने पर ध्यान ना देने और व्यायाम न करने के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि शरीर के लिए बहुत ही नुकसान देय है।
कोलेस्ट्रॉल का लेवल अगर 200 mg/dL से कम हो तो ये नार्मल माना जाता है अगर इससे ज्यादा होता है तो फिर ये आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नजरअंदाज करना आपके लिए जानलेना भी साबित हो सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले फूड्स को अपनी डाइट से कम कर देने चाहिए या हटा देने चाहिए और उनके बदले में हेल्दी फूड्स का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए।
इस आर्टिकल में हम उन फूड्स के बार में जानेंगे जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में मदद करते हैं।
- कम स्टार्च वाली सब्जियां: पत्तेदार सब्जियां, साग, फूलगोभी, ब्रोकली आदि के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इन सब्जियों में कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। कम स्टार्च वाली सब्जियां कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं।
- फ्रूट्स: फ्रूट्स खाने से आपके कोलेस्ट्रॉल का लेवल नॉर्मल रह सकता है। फाइबर से भपपूर अनार, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसे फल आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल को नॉर्मल रखने में मदद करते हैं।
- मोटा/ साबुत अनाज: मोटा अनाज/साबुत अनाज फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है। अगर आप अपने दिन की शुरूआत साबुत अनाज के साथ करते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होगा ही साथ ही आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा।
- सूखे मेवे: कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल रखने में सूखे मेवे और फ्लैक्स सीड और चिया सीड्स बहुत मदद करते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रोल को कम करते है और गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं। इनके खाने से आपको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं जो आपके शरीर से लिए आवश्यक होते है, जिससे ओवर ऑल हेल्थ इंप्रूव होती है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 23 May 2025 at 22:05 IST