Immunity Booster Drink: बदलते मौसम में अगर बार-बार पड़ रहे हैं बीमार? किचन की ये ड्रिंक बढ़ाएगी इम्युनिटी

Immunity Booster Drink: मौसम बदलने की वजह से लोग बार- बार बीमार पड़ने लगते हैं। इसके लिए घरेलू नुस्खे सबसे बेस्ट माने जाते हैं। इसमें आप अपने किचन से ही इम्युनिटी ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। सारी दिक्कतें दूर भाग जाएंगी।

Immunity Booster Drink
Immunity Booster Drink | Image: freepik

Immunity Booster Drink: बदलते मौसम के साथ अगर आपको बार-बार सर्दी, गले में खराश या थकान महसूस होती है, तो यह आपकी कमजोर इम्युनिटी का संकेत हो सकता है। खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान की वजह से शरीर की रोग इम्युनिटी पर असर पड़ता है। ऐसे में किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजों से तैयार की गई एक खास ड्रिंक आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकती है।

किन चीजों से बनेगी यह ड्रिंक

इस इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक को बनाने के लिए आपको अदरक, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी, शहद और नींबू की जरूरत होगी। इन सभी चीजों में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में हेल्पफुल होता है। हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी है या आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ड्रिंक बनाने का आसान तरीका

इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए एक गिलास पानी को उबाल लें। इसमें आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। इसके बाद चुटकीभर हल्दी, 2 से 3 काली मिर्च और दालचीनी का छोटा टुकड़ा मिलाएं। इन सभी को 5 से 7 मिनट तक अच्छे से उबालें, ताकि इनके पोषक तत्व पानी में घुल जाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को थोड़ा ठंडा होने दें। जब यह गुनगुना रह जाए, तब इसमें आधे नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। ध्यान रखें कि शहद को बहुत गर्म पानी में न मिलाएं।

कब और कैसे करें सेवन

इस ड्रिंक का अधिकतम लाभ पाने के लिए इसे सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले पिया जा सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बेहतर हो सकती है। दिन में एक बार इसका सेवन पर्याप्त माना जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के Ex बॉयफ्रेंड के रोंगटे खड़े करने वाले आरोपों पर छलका दर्द

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड