अपडेटेड 16 June 2023 at 15:37 IST

Skin Care: सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी बड़े काम का है घी, इस तरह यूज करने पर मिलते है अनोखे फायदे

लगभग सभी घरों में पाया जाने वाला घी सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। बस इसे यूज करने का तरीका जान लें।

How to Use Ghee For Skin Care
How to Use Ghee For Skin Care | Image: self

How to Use Ghee For Skin Care: हम सब की रसोई में रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली कई ऐसी चीजें होती है जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं में से कुछ चीजें ऐसी भी होती है जो किचन के साथ ही खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेहत के साथ ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन भी देती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं घी की ये लगभग हर घर में पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

घी खाने के साथ लगाने के भी है कई फायदे

घी लगभग सभी घरों में मिल जाएगा जिसका दाल से लेकर रोटी तक में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। मालूम हो कि घी के जरिए आसानी से स्किन का ग्लो बढ़ाया जा सकता है। बस इसको यूज करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसका कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ऐसे करें घी का इस्तेमाल

  • गर्मियों के सीजन में लोगों में टौनिंग की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में आप घी से इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप जरूरत के हिसाब से एक कटोरी में घी लें। अब उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर और टैनिंग की जगहों पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।
  • अक्सर बढ़ती उम्र के साथ झाइयों की परेशानी होने लगती है ऐसे में इस समस्या से घी निजात दिला सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, नींबू के रस की कुछ बूंदे और दो चम्मच घी मिलाकर पैक बनाएं। अब इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो दें।

    यह भी पढ़ें... Papaya Benefits: पपीते का छिलका भी है बड़े काम का, बनाएं फेस पैक, बिना खर्च चेहरे पर आएगा ग्लो 
     

स्किन पर घी के फायदे

  • आपको बता दें कि घी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि स्किन को ग्लोइंग बनाने में काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका यूज करने से जल्दी ही चेहरे पर निखार आने लगता है।
  • घी स्किन में कसावट लगाने के साथ-साथ झुर्रियों से भी छुटकारा दिलाता है। 
  • रूखी त्वचा के लिए घी बड़े काम का है। 
  • फटे हुए होठों को मुलायम करने के लिए भी घी का उपयोग किया जाता है।
  • बता दें कि घी के इस्तेमाल से डार्क सर्कल भी दूर होते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Garlic Health Tips: क्या आप भी गर्मियों में खाते हैं लहसुन, जान लें इसके फायदे और नुकसान

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 16 June 2023 at 15:35 IST