अपडेटेड 27 March 2025 at 16:56 IST

दूध उबालते वक्त आ जाता है बाहर? बर्तन के किनारों पर लगाएं ये चीज

How to stop milk from spilling when boiling? दूध को उबालने पर छलकने से कैसे रोकें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Milk
दूध उबालते वक्त आ जाता है बाहर? बर्तन के किनारों पर लगाएं ये चीज | Image: IANS

How to stop milk from spilling when boiling? चाहे कितनी भी निगरानी रख लो, अगर नजर चूक जाती है तो दूध को उबालते वक्त वह बाहर आ ही जाता है, जिसके कारण न केवल गैस गंदी हो जाती है बल्कि उसके जिद्दी निशान भी महिलाओं को परेशान करते हैं। बता दें कि तेज आंच और झाग की वजह से दूध उबलकर नीचे आ जाता है, जिसके कारण बाद में महिलाओं का काम बढ़ जाता है। ऐसे में यदि कुछ तरीकों को अपनाया जाए तो दूध को बाहर आने से रोक सकते हैं। जी हां, व्यक्ति को इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दूध को उबालते वक्त कौन से ऐसे तरीके अपनाए जाएं, जिससे दूध बाहर ना आए। पढ़ते हैं आगे… 

दूध को उबालने पर छलकने से कैसे रोकें? 

  • बता दें, जब भी आप दूध उबालें तो आप बर्तन के ऊपरी किनारों पर हल्का सा घी या मक्खन जरूर लगा दें। इसे झाग बनने के बाद भी बर्तन से बाहर नहीं आएंगे। 
  • अगर आप दूध उबाल रहे हैं तो ऐसे में आप लकड़ी की चम्मच पैन के ऊपर रख दें। इससे झाग उठने से रुकते हैं और आपका दूध बाहर भी नहीं आएगा। बता दें कि लकड़ी के चम्मच के कारण दूध का तापमान भी नियंत्रित रहता है। 
  • व्यक्ति को दूध हमेशा धीमी आंच पर ही पकाना चाहिए। इससे झाग बनने की प्रक्रिया कम होती है। जी हां, हमेशा धीमी आंच पर दूध उबालने से झाग बनने की प्रक्रिया पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है और आपका दूध जलता भी नहीं है। 
  • बर्तन में दूध उबालते वक्त उसमें स्टील की चम्मच डाल दें। इससे झाग नियंत्रित रह सकते हैं।  
  • दूध को उबालते वक्त बड़े बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से दूध को ज्यादा जगह मिलती है और वो बाहर भी नहीं आता। 

ये भी पढ़ें - Weight Loss: खाली पेट क्या खाने से वजन कम होता है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 March 2025 at 16:56 IST