आपके टूथपेस्ट में नमक है या नहीं? ये जानने से पहले जान लीजिए वो वेज है या नॉनवेज; ऐसे करें चेक
Veg Or Non Veg Toothpaste: आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने टूथपेस्ट के वेज या नॉन वेज होने की पहचान आसानी से कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Veg Or Non Veg Toothpaste: सुबह हमारे दिन की शुरुआत दांतों की साफ सफाई के साथ होती है। दांत साफ करने के बाद ही हम भोजन या पेय पदार्थ का सेवन करते हैं। अगर हम रोजाना दांतों की साफ सफाई न करें तो इससे मुंह से बदबू आना, दांतों में कैविटी या सड़न होना, दांतों से खून निकलना आदि जैसी तमाम समस्या होने लगती हैं।
इतना ही नहीं अगर आप दांतों की साफ सफाई नहीं करते हैं तो इससे मुंह के बैक्टीरिया शरीर में जाकर आपको बीमार या बहुत बीमार भी कर सकते हैं। इसलिए डेंटिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना सुबह दांतों को ब्रश करने की सलाह देते हैं।
वहीं, आजकल मार्केट में दांत साफ करने के लिए कई तरह के टूथपेस्ट और टूथ पाउडर आने लगे हैं। जिनमें कई तरह के टेस्टी फ्लेवर तक मौजूद होते हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि फ्लेवर वाले टूथपेस्ट के अलावा ये वेज या नॉन वेज टूथपेस्ट की फॉर्म में भी आते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। हम जो टूथपेस्ट रोजाना इस्तेमाल करते हैं वह वेज ही नहीं बल्कि नॉन वेज भी हो सकता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि भला वेज या नॉन वेज टूथपेस्ट की पहचान आखिर कैसे की जा सकती है। तो चलिए हम बताते हैं कि आप किन आसान तरीकों से पता लगा सकते हैं कि आपका टूथपेस्ट वेज है या नॉन वेज। आइए जानते हैं।
Advertisement
ऐसे पहचानें टूथपेस्ट वेज है या नॉन वेज (How to know about Veg Or Non Veg Toothpaste)
- किसी भी टूथपेस्ट या खाद्य पदार्थ को पहचानने का सबसे आसान तरीका है उस पर लगा हरा या भूला अथवा लाल निशान। यानी अगर आपके टूथपेस्ट पर हरे रंग के छोटे से बॉक्स में हरे रंग का गोल आकार का निशान है तो वह वेजिटेरियन है।
- वहीं, अगर आपके टूथेपेस्ट पर लाल या भूरे रंग के बॉक्स में लाल या भूरे रंग का त्रिकोण निशान है तो वह नॉन वेजिटेरियन है। टूथपेस्ट पर लगे इन चिन्हों से आप आसानी से टूथपेस्ट के वेज या नॉन वेज होने की पहचान कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप टूथपेस्ट पर प्रकाशित सामग्री की सूची पढ़कर भी इसके वेज या नॉनवेज होने का पता लगा सकते हैं। जैसे मान लीजिए कि टूथपेस्ट पर प्रकाशित सामग्री में ग्लीसरीन, कैल्शियम फॉस्फेट है तो यह नॉन वेजिटेरियन है। क्योंकि ये सामग्री जानवरों की चर्बी या हड्डी से बनी होती है।
- वहीं, आप टूथपेस्ट का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी मौजूदा प्रोडक्ट के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। यहां टूथपेस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी होती है जिससे आप इसके वेज या नॉन वेज होने का पता आसानी से लगा सकते हैं।
- अगर आप टूथपेस्ट पर प्रकाशित की गई जानकारी से संतुष्ट नहीं हैं तो आप ग्राहक सेवा से संपर्क कर प्रोडक्ट के बारे में अधिक जानकारी जुटा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।