अपडेटेड 5 April 2024 at 11:44 IST

Blood Sugar Level: ब्लड शुगर लेवल को करना है कंट्रोल तो डाइट में शामिल करें इस आटे की रोटी

How To Control Blood Sugar Level: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में इन अनाजों के आटे की रोटी शामिल करना चाहिए

Follow : Google News Icon  
Blood Sugar
ब्लड शुगर लेवल | Image: Pexels

Healthy Diet For Diabetes: भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों में डायबिटीज पाए जाने की समस्या आम हो गई है। डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। इतना ही नहीं खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी शरीर का ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। जिससे डायबिटीज के बढ़ने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करने चाहिए जिनमें प्रोटीन, फाइबर के साथ कुछ अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल हों। वहीं, ब्लड शुगर लेकर को कंट्रोल करने के लिए सामान्य आटे की रोटी खाने के बजाय आपको कुछ चुनिंदा अनाजों के आटे की रोटी भी खानी चाहिए। इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेंगी इन अनाजों की रोटी (Bread made from these grains will control blood sugar level)

बाजरे का आटा (Millet Flour)

डायबिटीज के मरीजों के लिए बाजरे का आटा सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। बाजरे का आटा एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन सेल्स को तेज करता है जिससे इंसुलिन का प्रोडक्शन आसानी से हो जाता है। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।

Advertisement

कुट्टू का आटा (Buckwheat Flour)

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो कुट्टू के आटे की रोटी आपके लिए काफी फायदमेंद साबित होगी। दरअसल, बकव्‍हीट या कुट्टू का आटा हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को 12 से 19 प्रतिशत तक कम कर देता कर डायबिटीज के खतरे को घटाने का काम करता है।

Advertisement

राजगिरा का आटा (Rajgira Flour)

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में राजगिरा या चौलाई का आटा जरूर शामिल करना चाहिए। इसके आटे में हाई प्रोटीन, खनिज, विटामिन और लिपिड जैसे कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक कारगर साबित होते हैं।

बेसन का आटा (Gram Flour)

बेसन या चने के आटे की रोटी खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो ब्‍लड शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। यही वजह है कि इससे ब्‍लड शुगर लेवल कम होता है। आप इसकी रोटी या चीला बनाकर भी खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Sunscreen Mistakes: गर्मियों में सनस्क्रीन लगाते समय न करें ये गलती, बुरी तरह डैमेज हो जाएगी स्किन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 April 2024 at 11:05 IST