Ideal Intake of Rotis And Rice: एक दिन में कितनी रोटी और चावल खाना सेहत के लिए फायदेमंद? ज्यादा खाने से क्या है नुकसान
Ideal Intake of Rotis And Rice: अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो आपको अरनी डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अब ऐसे में रोजाना ज्यादा से ज्यादा रोटी और चावल एक दिन में कितना खाना चाहिए? आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Ideal Intake of Rotis And Rice: भारतीय थाली बिना रोटी और चावल के अधूरी मानी जाती है। उत्तर भारत में जहां गेहूं की रोटियां मुख्य आहार हैं, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में चावल को प्राथमिकता दी जाती है। अक्सर वजन घटाने या फिटनेस की बात आते ही लोग सबसे पहले रोटी या चावल को छोड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या इन्हें पूरी तरह छोड़ना सही है? या फिर इनकी मात्रा तय करना ज्यादा जरूरी है?
आइए जानते हैं कि एक हेल्दी व्यक्ति को दिन भर में कितनी रोटी और चावल खाना चाहिए?
एक दिन में कितनी रोटी और चावल?
एक हेल्दी व्यक्ति को अपनी कैलोरी का लगभग 50-60% हिस्सा कार्बोहाइड्रेट से लेना चाहिए। रोटी और चावल दोनों ही कार्बोहाइड्रेट के मुख्य स्रोत हैं। आपको बता दें, एक रोटी में लगभग 70-100 कैलोरी होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में 4 से 6 रोटियां दोपहर और रात के भोजन को मिलाकर आसानी से खा सकता है।
एक दिन में कितना चावल खाना चाहिए?
एक छोटी कटोरी पके हुए चावल में लगभग 120-150 कैलोरी होती है। यदि आप रोटी और चावल दोनों साथ खा रहे हैं तो एक कटोरी चावल और दो रोटियां पूरा आहार है। अगर आप वजन घटाना है, तो रात के समय चावल की जगह फाइबर से भरपूर रोटी या 'ब्राउन राइस' खाना जरूरी है।
Advertisement
ज्यादा चावल और रोटी खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
चावल और गेहूं दोनों में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है। यदि आप शारीरिक श्रम कम करते हैं और इनका सेवन अधिक, तो शरीर अतिरिक्त कार्ब्स को वसा के रूप में जमा करने लगता है, जिससे पेट की चर्बी बढ़ती है।
सफेद चावल का 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' (GI) काफी अधिक होता है। इसे ज्यादा खाने से शरीर में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है।
अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेने से शरीर में 'इंसुलिन' का स्राव बढ़ता है, जिससे भोजन के बाद भारीपन और नींद महसूस होने लगती है।
मैदा युक्त रोटियां या पूरी तरह पॉलिश किए हुए चावल खाने से कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है क्योंकि इनमें फाइबर की कमी होती है।
हेल्दी रहने के लिए खास टिप्स
अपनी थाली में रोटी-चावल के मुकाबले दाल और हरी सब्जियों की मात्रा दोगुनी रखें। इससे आपको पोषण भी मिलेगा और पेट भी जल्दी भरेगा।
रिफाइंड आटे के बजाय चोकरयुक्त आटे और सफेद चावल की जगह कभी-कभी ब्राउन राइस या लाल चावल का प्रयोग करें।
कार्बोहाइड्रेट के साथ पनीर, दही, अंडा या दालें जरूर लें। प्रोटीन कार्ब्स के पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर लेवल स्थिर रहता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।