अपडेटेड 1 July 2025 at 09:07 IST
Stomach Infection: बारिश के दिनों में पेट इंफेक्शन? इन लक्षणों से करें पहचान
Stomach Infection Symptoms in Hindi: यदि किसी व्यक्ति को पेट में इंफेक्शन हो जाएं तो इस दौरान कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। जानते हैं लक्षणों के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Stomach Infection Symptoms in Hindi: बारिश के दिनों में अक्सर व्यक्ति को कई समस्याएं हो जाती हैं। उन्हीं समस्याओं में से एक है पेट में इन्फेक्शन होना। जी हां, बारिश के दिनों में कई ऐसी जीव जंतु हैं जो हमारे आसपास मंडराने लगते हैं और जब वह हमारे खाने को दूषित करते हैं और उस खाने को हम खाते हैं तो इसके कारण पेट में इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में कुछ लक्षणों से आप पेट इन्फेक्शन की पहचान कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेट इंफेक्शन होने पर कौन-से लक्षण नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
पेट इंफेक्शन के लक्षण
- बता दें कि बरसात के मौसम में व्यक्ति को बार-बार उल्टी आ रही है तो इसका मतलब यह है कि व्यक्ति को पेट में इंफेक्शन हो गया है।
- पेट में इंफेक्शन का एक लक्षण दस्त भी है। जब बार-बार दस्त की समस्या हो जाए या मल पानी की तरह आए तो इसका मतलब आपको पेट में इंफेक्शन हो गया है।
- हालांकि इसके आम लक्षणों में पेट में दर्द भी शामिल है। पेट में दर्द के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। उनमें से एक पेट में इंफेक्शन भी होता है।
- बता दें कि बार-बार गैस बनना बारिश के मौसम में पेट में इंफेक्शन होने हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- बारिश के मौसम में यदि किसी व्यक्ति को बुखार आ रहा है। साथ में पेट में दर्द भी हो रहा है तो इसका मतलब उसे पेट में इंफेक्शन हो गया है।
- जरूरत से ज्यादा पसीना आना भी पेट में इंफेक्शन के लक्षणों में से एक है।
- जब किसी व्यक्ति को पेट में इंफेक्शन होता है तो इस दौरान उसे भूख भी कम लगती है ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 July 2025 at 09:07 IST