अपडेटेड 8 January 2025 at 07:23 IST
इन फलों के सेवन से बढ़ाई जा सकती है इम्यूनिटी, होते हैं और भी फायदे
Which fruit is best for immunityin hindi? इम्यूनिटी के लिए कौन सा फल सबसे अच्छा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Which fruit is best for immunity? बदलते मौसम में अक्सर कमजोर इम्यूनिटी वाले जल्दी इन्फेक्शन का शिकार हो जाते हैं। वहीं इन दिनों देश में एक और खतरा मंडरा रहा है। वह खतरा एचएमपीवी वायरस है। जी हां, यह सांसों के जरिए लोगों में घुस रहा है और संक्रमित कर रहा है। इसे कोरोना की तरह ही खतरनाक बता रहे हैं। यह उन लोगों को अपना शिकार बना रहा है, जिनकी इम्यूनिटी बेहद कमजोर है। ऐसे में बच्चे और बूढ़े इसका शिकार हो रहे हैं। बता दें कि कुछ फलों के सेवन से आप इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने में कौन सी चीज आपके काम आ सकती हैं। पढ़ते हैं आगे…
इम्यूनिटी के लिए कौन सा फल सबसे अच्छा है?
- आप अपनी डाइट में कीवी को जोड़ें। बता दें कि कीवी के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है और इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। वहीं कीवी में फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है वो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा है।
- आप अपनी डाइट में संतरे को जोड़ सकते हैं। संतरे के अंदर भी विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है। संतरे में अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, पोटेशियम, फाइबर भी मौजूद होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं।
- आप अपनी डाइट में अंगूर को भी जोड़ सकते हैं। अंगूर के अंदर विटामिन सी के अलावा विटामिन के भी मौजूद होता है वहीं इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है तो संक्रमण से लड़ने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है।
- आप अपनी डाइट में आंवले को जरूर जोड़ें। आंवले के अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट दोनों पाए जाते हैं जो संक्रमण से लड़ने के साथ-साथ इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 January 2025 at 07:23 IST