अपडेटेड 8 September 2024 at 18:36 IST

जंक फूड का बॉडी पर पड़ता है कितना बुरा असर? डायटीशियन रजत जैन ने लिया 60 दिन का चैलेंज

डायटीशियन का कहना है कि वो लोगों को समझा कर थक गए हैं। कितना भी बोलो कोई उनकी बात मानता ही नहीं। ऐसे में अब उन्होंने खुद पर एक्सपेरिमेंट करने का चैलेंज लिया है।

Effect Of Junk Food On Health
जंक फूड का बॉडी पर असर | Image: instagram/freepik

Effect Of Junk Food On Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ चुके लाइफस्टाइल और खानपान में स्वस्थ्य रहना एक बहुत ही बड़ी चुनौती बन चुकी है। दिन ब दिन बिगते खानपान और जीवनशैली में आ रहे बदलावों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। हालांकि लोग बावजूद इसके जंक फूड और लाइफस्टाइल को लेकर लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए जयपुर के मशहूर डायटीशियन रजत जैन सामने आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक अनोखा प्रयोग भी शुरू किया है। नेशनल न्यूट्रिशन वीक के मौके पर उन्होंने ऐलान किया है कि वे अगले 60 दिनों तक एक कॉर्पोरेट आदमी की तरह अनियमित और अस्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे।

रजत जैन ने ठान लिया है कि वो खुद 60 दिनों तक अनियमित दिनचर्या, बेरोक टोक खानपान वाली जिंदगी अपनाएंगे। यहां तक की वह ना कोई योगा, ना एक्सरसाइज किसी भी हेल्दी आदत को नहीं अपनाएंगे और बस एक आम आदमी वाली, कॉरपोरेट लाइफ जीने वाले आदमी की तरह, जिसके पास न खाने का टाइम होता है, ना ही हेल्थ का ध्यान रखने का समय होता है ठीक उसी की तरह 60 दिन तक लाइफस्टाइल फॉलो करेंगे।

डायटीशियन ने शुरू किया अनोखा चैलेंज

रजत जैन का कहना है कि वो लोगों को समझा-समझा कर थक गए हैं। कितना भी बोलो, कोई उनकी बात मानता ही नहीं। तो अब उन्होंने सोचा कि चलो खुद पर एक्सपेरिमेंट करके दिखाते हैं कि जंक फूड खाने से क्या होता है। शायद तब लोगों को उनकी बात समझ आए।

डेली ब्लॉग से रख रहे हैं अपडेट

आपको बता दें कि डायटिशियन रजत जैन ये सब वो चुपके-चुपके नहीं कर रहे हैं, बल्कि रोजाना अपने फॉलोअर्स के लिए वीडियो ब्लॉग बना रहे हैं जिसमें बता रहे हैं कि उन्होंने क्या खाया, कैसा महसूस कर रहे हैं और उनकी हेल्थ रिपोर्ट्स कैसी हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं डायटीशियन रजत जैन

उनके ये वीडियो ब्लॉग्स तो मानो आग की तरह फैल गए हैं। हर कोई इस बारे में बात कर रहा है। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को ये सब ड्रामा लग रहा है। खैर, जो भी हो रजत जैन ने तो सुर्खियां बटोर ही ली हैं। अब देखना ये है कि 60 दिन बाद क्या होता है। क्या वाकई में उनकी सेहत पर असर पड़ेगा? या फिर ये सब सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है? ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन एक बात तो पक्की है रजत जैन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो क्या खा रहे हैं और उसका उनकी सेहत पर क्या असर हो रहा है। 

यह भी पढ़ें… Guava: अमरूद ही नहीं इसके बीज भी सेहत के लिए हैं वरदान, खाने से होते हैं ये 5 फायदे

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 8 September 2024 at 18:36 IST