अपडेटेड 9 November 2023 at 21:07 IST

Honey Lemon Water: सर्दियों में रोजाना सुबह गर्म पानी में मिलाकर पीएं हनी-लेमन वॉटर, फिटनेस और स्किन को होंगे गजब के फायदे

Honey Lemon Water Benefits: अगर आप रोजाना सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी में हनी लेमन मिलाकर पीएंगे तो इससे आपको कई तरह के फायदे होंगे।

Follow : Google News Icon  
हनी लेमन वॉटर (फोटो : Shutterstock)
हनी लेमन वॉटर (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Honey Lemon Water Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को अपनी स्किन और हेल्थ की चिंता होने लग जाती है। ठंड का असर सीधे तौर पर हमारी स्किन और हेल्थ पर सबसे पहले दिखना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से हमें कई तरह की शारीरिक और स्किन से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • रोजाना हनी लेमन वॉटर पीने के फायदे
  • क्या आप पीते हैं हनी लेमन वॉटर?
  • रोजाना सुबह पीने से मिलेंगे लाभ

 इन परेशानियों ने निपटने के लिए आपको रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। अगर आप रोजना सुबह उठकर खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करते हैं तो आपको इसके कई फायदे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं हनी-लेमन वॉटर पीने से होने वाले बेनेफिट्स के बारे में। 

मोटापा होगा कम

रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से आपका बढ़ता वजन कंट्रोल हो सकता है। ये ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को मजबूत कर वजन कम करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसके सेवन से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से आपका पेट भरा रहते है।जिसकी वजह से वजन कंट्रोल होता है।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

सर्दियों के मौसम में कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप गर्म पानी में हनी और लेमन जूस मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होगी जिससे आपको सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां नहीं होंगी। इसलिए इसका सेवन जरूर करें। 

Advertisement

चमक जाएगी स्किन

नियमित रूप से नींबू और शहद का पानी पीने से स्किन में कमाल की चमक आ जाती है। ये कई तरह की स्किन प्रॉबल्म जैसे पिंपल्स या दाग-धब्बों, डलनेस, इत्यादि से अंदरूनी स्तर पर निपटने का काम करता है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको रोजाना इसका सेवन गर्म पानी में मिलाकर करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें : मां और सास के साथ Parineeti Chopra का मालदीव ट्रिप, मोनोकिनी पहनें आईं नजर

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 November 2023 at 21:07 IST