अपडेटेड 2 August 2023 at 11:54 IST
तेजी से फैल रहा Eye Flu, इन घरेलू उपाय को आजमाएं, आपको नहीं हो पाएगा इन्फेक्शन
आंखों में जलन होना, पानी आना, आंखों का लाल हो जाना… ये आई फ्लू के कुछ लक्षण हैं। हालांकि, ज्यादा फिक्र ना करें। घर में मौजूद इन चीजों के इस्तेमाल से आप बच सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Home Remedies to avoid Eye Flu: मानसून अकेला नहीं आया। अपने साथ कई बीमारियों का पिटारा भी लेकर आया है। उनमें से एक है आई फ्लू (Eye Flu) जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों से देशभर के कई राज्यों में लोग आंखों के इन्फेक्शन की शिकायत कर रहे हैं। आई फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे बच सकते हैं।
खबर में आगे पढ़ें-
- तेजी से पैर पसार रहा आई फ्लू
- इन घरेलू उपाय से करें बचाव
आंखों में जलन होना, पानी आना, आंखों का लाल हो जाना… ये आई फ्लू के कुछ लक्षण हैं। जिस इंसान को आई फ्लू होता है, उसे साफ भी दिखाई नहीं देता। साथ ही, सूजन और खुजली होती है वो अलग। इसे कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई भी कहा जाता है। हालांकि, आपको ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद इन चीजों के इस्तेमाल से आप खुद को इससे दूर रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौनसी हैं वो चीजें-
गुलाब जल
Advertisement
गुलाब जल को लंबे समय से आंखों को साफ करने के लिए यूज किया जाता रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसे यूज करना बहुत आसान है। दोनों आंखों में एक-एक बूंद डाले और थोड़ी देर के लिए आंखें बंद कर दें।
नीम
Advertisement
त्वचा के लिए हमेशा से नीम का इस्तेमाल होता आया है। आई फ्लू में भी ये काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि धुली हुई नीम की पत्तियों को पानी में भिगो दें और फिर इसी पानी से अपनी आंखें धो लें।
खीरा और आलू
तनाव मुक्त आंखों के लिए इन्हें ठंडक पहुंचाना काफी जरूरी होता है। इसके लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट में खीरे का इस्तेमाल किया जाता है। अगर खीरा ना हो तो आप कच्चे कालू के टुकड़े को भी अपनी बंद आंखों पर रख सकते हैं। इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा।
तुलसी
तुलसी भी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इससे आंखों में जलन की समस्या से निजात मिलेगी। इसे यूज करने के दो तरीके हैं। पहला तो ये कि आप तुलसी के पत्तों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इस पानी से अपनी आंखें धो लें। दूसरा तरीका ये है कि आप पत्तों को पानी में उबाल लें, फिर छान लें और पानी ठंडा होने पर आंखों को इससे साफ कर लें।
इसके अलावा, इस बीमारी से बचने के लिए आपको दिन में कई बार साफ पानी से आंखों को धोते रहना चाहिए। इससे खतरा कम होगा।
ये भी पढ़ेंः बच्चों में तेजी से बढ़ रहे हैं Eye Flu इनफेक्शन, ऐसे बरते सावधानी; इन बातों का रखें ध्यान
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 August 2023 at 11:49 IST
