अपडेटेड 5 June 2024 at 13:46 IST

Red Eyes: गर्मियों में आंखों का रंग पड़ जाता है लाल? न करें नजरअंदाज, इन उपायों से मिलेगा छुटकारा

Home Remedies For Red Eyes: अगर गर्मियों के मौसम में आपकी आंखों का रंग लाल पड़ने लगता है तो आपको इसे दूर करने के लिए फौरन ये टिप्स अपनाने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Red Eyes
आंखों की रेडनेस | Image: Freepik

Red Eyes In Summer Home Remedies: गर्मियों के मौसम में अक्सर कई लोगों की आंखें अचानक से लाल हो जाती हैं। जिस कारण आंखों में जलन होने के साथ-साथ खुजली, रेडनेस और पानी भी आने लगता है। कई लोग आंखों में होने वाली रेडनेस और जलन को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि बिल्कुल गलत है।

दरअसल, अगर आप आंखों में नजर आने वाली रेडनेस को नजरअंदाज करते हैं तो इससे आपकी आंखों पर गंभीर असर पड़ सकता है। जिसके चलते आपकी आई साइड वीक भी हो सकती है। इसलिए आंखों में रेडनेस नजर आते ही आपको कुछ घरेलू उपाय फौरन ट्राई करने चाहिए। इन उपायों से आपकी आंखें फौरन रिलेक्स मोड में आ जाएंगी और आंखों की रेडनेस भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

आंखों की रेडनेस दूर करेंगे ये टिप्स (Home Remedies For Red Eyes)

खीरा

आंखों की रेडनेस को दूर करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे के टुकड़ों को 20 मिनट तक अपनी आंखों के ऊपर रख लें। इससे आंखें कूल हो जाएंगी और रेडनेस भी हल्की पड़ जाएगी।

Advertisement

गुलाब जल

अगर अचानक आपकी आंखें लाल हो जाती हैं तो आप दोनों आंखों में दो-दो बूंद गुलाब जल डाल लें। इससे आपकी आंखों को ठंडक भी मिलेगी और रेडनेस, जलन से भी छुटकारा मिल जाएगा।

Advertisement

टी-बैग

आंखों की रेडनेस से छुटकारा पाने के लिए टी-बैग को पानी में डूबोने के बाद इसे फ्रिज में जमा लें। अब इस ठंडे टी बैग को आंखों पर रखकर सिकाई करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

आइस

रेड आईज से निजात पाने के लिए आप बर्फ यानी आइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप आइस क्यूब को कॉटने के कपड़े में बांधकर इसससे आंखों की सिकाई करें। ये आंखों को ठंडक देने के साथ-साथ रेडनेस को भी कम करेगा। 

ये भी पढ़ें: Sun Tanning: इन टिप्स के साथ चिलचिलाती धूप में भी नहीं होगी टैनिंग, गर्मी में स्किन करेगी शाइन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 June 2024 at 11:50 IST