अपडेटेड 7 August 2024 at 12:46 IST
Diabetes के मरीज के लिए वरदान है ये एक चीज, दूध में मिलाकर पीने से लुढ़क जाएगा High Blood Sugar लेवल
Home Remedies for Diabetes: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको दूध के साथ रोजाना ये चीज मिलाकर जरूर पीनी चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Diabetes Treatment: आजकल हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज (Diabetes) की समस्या से पीड़ित है। डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रखने की जरूरत होती है। अगर उनका ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कम या ज्यादा हो जाता है तो ये उनके लिए खतरे की बात होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान का खास ध्यान रखते हैं।
वहीं, अगर डायबिटीज के मरीज को अपने शरीर का ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रखना है तो उन्हें दूध (Milk) में एक खास चीज मिलाकर पीनी चाहिए। जी हां, ये कुछ और नहीं बल्कि 'जायफल' (Nutmeg) है। जायफल भारतीय रसोई में मिलने वाला साधारण मसाला है जिसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
जायफल में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, सोडियम, पोटेशियम समेत एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। यानी कि अगर आप रोजाना दूध में जायफल को मिलाकर पीते हैं तो इससे आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और डायबिटीज का खतरा कम होगा। आइए जानते हैं कि आप इसका सेवन किस तरह से कर सकते हैं।
डायबिटीज में इस तरह करें जायफल का सेवन (How to consume nutmeg in diabetes)
डायबिटीज के मरीज शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में जायफल मिक्स करके पी सकते हैं। इसके लिए आपको दूध में थोड़ा सा जायफल कूटकर या पीसकर डालना है और इसे अच्छी तरह से उबालना है। उसके बाद इसे हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर आप इसे पी सकते हैं। आप चाहें तो इसके साथ-साथ आप इसमें जायफल का पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपकी सेहत भी अच्छी होगी और डायबिटीज से भी राहत मिलेगी।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 11:35 IST