Bad Breath Tips: मुंह की बदबू ने कर दिया है शर्मिंदा? घर बैठे ही इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

Home Remedies For Bad Breath: अगर आपके मुंह से भी लगातार बदबू आती रहती है तो आपको इन टिप्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Bad Breath
मुंह की बदबू | Image: Freepik

Home Remedies For Bad Breath: पर्सनल हाइजीन (Personal Hygiene) सेहत और पर्सनैलिटी, दोनों के लिए बेहद जरूरी होती है। हाथों के नाखून साफ रखने से लेकर मुंह की बदबू (Bad Breath) तक, तमाम चीजों का ध्यान रखना आपकी पर्सनल हाइजीन की लिस्ट में टॉप पर होना चाहिए। हालांकि कुछ लोग के मुंह से रोजाना ब्रश (Brush) करने के  बावजूद भी लगातार बदबू आती रहती है।

मुंह की बदबू की वजह से अक्सर इन लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। जिस कारण इन लोगों का कॉन्फिडेंस लेवन काफी हद तक कम हो जाता है और वह खुलकर बात करने में हिचकिचाने लगते हैं। ऐसे में आपको मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए घर बैठे ही कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों को करने सा आपकी ये समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के टिप्स (Tips to get rid of Bad Breath)

दो बार ब्रश करना

ओरल हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आपके मुंह से लगातार बदबू आती है तो आपको दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डाल लेनी चाहिए। इससे आपके मुंह की बदबू धीरे-धीरे दूर होने लगेगी और आपका कॉन्फिडेंस लेवल दोबारा लौट आएगा।

Advertisement

दालचीनी

सांस की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दालचीनी के इस्तेमाल से दांत का दर्द, मुंह से आने वाली गंदी बदबू कुछ देर के लिए दूर हो जाती है। दरअसल, दालचीनी में सिनेमिक एल्डिहाइड पाया जाता है जो सांस की बदबू से छुटकारा दिलाने का काम करता है।

Advertisement

सौंफ

अगर आप कहीं बाहर हैं और आपके मुंह से बदबू आ रही है तो आपको सौंफ का सेवन करना चाहिए। ये एक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो सांस की बदबू से छुटकारा दिलाकर आपके मूड को भी बेहतर करने का काम करते हैं। आप इस नुस्खें का इस्तेमाल दिन में 4-5 बार कर सकते हैं।

लौंग

खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ चाय में मिलाई जाने वाली लौंग भी मुंह की बदबू से छुटकारा दिलाने का काम करती है। अगर आपके दांतों में दर्द है तो भी आपको लौंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ये मुंह की सड़न के लिए भी काफी लाभकारी है।

खूब पिएं पानी

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको दिनभर ढेर सारा पानी पीना चाहिए। इससे आपके मुंह की बदबू कुछ ही दिनों के भीतर कम होने लगेगी। 
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड