Hichki Rokne ke Upay: बार-बार आ रही है हिचकी, पानी पीने से भी नहीं मिल रहा आराम? इन आसान घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगी राहत
Home Remedies for Hichki: हिचकी आना सबसे आम बात है। कभी भी आ जाती है। आइए हम आपको अपने इस लेख में हिचकी को तुरंत रोकने के घरेलु उपाय के बारे में बताएंगे। जिससे आपको राहत मिलेगा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Home Remedies for Hichki : हिचकी एक आम परेशानी है जो कई लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में प्रभावित करती है। खाने-पीने के बाद हिचकी आना एक आम अनुभव है, और इससे निजात पाना अक्सर मुश्किल लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हिचकी तब आती है जब हमारे डायाफ्राम की मांसपेशियां अचानक सिकुड़ जाती हैं।
अधिकतर मामलों में हिचकी गंभीर नहीं होती, लेकिन लगातार बने रहने पर यह इरिटेट कर सकती है।
आइए हम आपको अपने इस लेख में हिचकी को रोकने के घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे। जिससे आपकी हिचकी तुरंत रुक जाएगी।
नींबू और नमक से दूर होगी हिचकी
अगर आपको बहुत ज्यादा हिचकी आ रही हैं, तो एक नींबू के टुकड़े पर थोड़ा सा नमक डालकर धीरे-धीरे चूसें। इससे आपकी हिचकी तुरंत रुक जाएगी। नींबू की खटास और नमक का स्वाद डायाफ्राम को शांत करता है।
Advertisement
ठंडा पानी पीने से दूर होगी हिचकी
हिचकी आए तो आपको तुरंत ठंडा पानी पीना है। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। ठंडा पानी पीने से गले की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और हिचकी पने आप रुक जाएगी।
2 मीनट के लिए सांस रोके
अगर आपको पीना पीने के बाद भी हिचकी आ रही है तो आप 2 मिनट के लिए सांस रोकें। इससे डायाफ्राम को आराम मिलता है और हिचकी बंद हो जाती है। यह शरीर के ऑक्सीजन लेवल को बनाती है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Emmy Awards 2025: एमी अवॉर्ड के नोमिनेशन में कौन रहा आगे, किसे मिला 'ताज'? यहां पढ़िए हर अपडेट
हिचकी रोकने के लिए चीनी खाएं
हिचकी रोकने से सबसे असरदार चीनी है। आप क चम्मच चीनी को मुंह में डालकर धीरे-धीरे चूसें। इससे आपको खद ही फायदा दिख जाएगा। अगर आप शुगर के मरीज हैं तो चीनी न खाएं।
दूध में हल्दी डालकर पीएं
हिचकी बार-बार आ रही है तो आप दूध में हल्दी डालकर गुनगुना पीएं। आपको बता दें, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डायाफ्राम की सूजन को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, हिचकी से कभी-कभी गला दर्द करने लगता है तो इससे भी आपको आराम मिल जाएगा।