अपडेटेड 20 March 2024 at 11:49 IST

Holi 2024: होली पर डाइट का रखें खास ध्यान, जान लें कितनी गुजिया खाने से नहीं होगा सेहत को नुकसान

Gujiya: होली के मौके पर हर भारतीय रसोई में गुजिया बनाई जाती है। आइए जानते हैं कि कितनी गुजिया का सेवन करना सेहत के लिए सही रहेगा।

Follow : Google News Icon  
Gujiya
गुजिया | Image: Instagram

Holi 2024: भारत में हर व्रत और त्योहार बेहद धूम-धाम से मनाए जाते हैं। खास बात ये है कि भारतीय त्योहारों के मौके पर घरों में खूब स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं। साल भर इंताजर करने के बाद लोग 24 और 25 मार्च को होली (Holi) का त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए तैयार है।

होली के मौके पर कई भारतीय घरों में गुजिया (Gujiya) बनाए जाने की परंपरा होती है। जी हां, मीठी-मीठी गुजिया को लोग खूब मजे से खाना पसंद करते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा गुजिया खाने से आपकी सेहत पर भी इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको होली के मौके पर ये जान लेना चाहिए कि कितनी गुजिया खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होगा। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इस बारे में।

दिन में कितनी गुजिया का सेवन करना होगा सही?

अगर आप फिटनेस फ्रीक या हेल्थ कॉन्शियस हैं तो आपको दिन में सिर्फ एक गुजिया का ही सेवन करना चाहिए। दरअसल, 100 ग्राम की एक गुजिया में लगभग 260-430 कैलोरी  होती है। गुजिया नारियल, ड्राई फ्रूट्स, खोया, सफेद चीनी और मैदे के साथ-साथ तेल में फ्राई कई तैयार की जाती है। जिसकी वजह से इसकी कैलोरी बहुत अधिक बढ़ जाती है और ज्यादा कैलोरी न सिर्फ हमारे शरीर को मोटा करने का करती है बल्कि ये सेहत को कई अन्य तरह के नुकसान भी पहुंचाती है।

वहीं, 100 ग्राम वाली एक गुजिया में 16.74 ग्राम फैट, 69.19 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 4.58 ग्राम प्रोटीन होता है। हालांकि बेक्ड गुजिया में कैलोरी कम होती है। इसलिए आप साधारण तेल में फ्राई की गई गुजिया के मुकाबले बेक्ड गुजिया का सेवन एक से दो तक कर सकते हैं।

Advertisement

ज्यादा गुजिया खाने के नुकसान (Disadvantages of eating too much Gujiya)

  • गुजिया को स्वीट डिश माना जाता है और ज्यादा मीठे का सेवन सेहत को बिगाड़ सकता है।
  • ज्यादा गुजिया का सेवन इनडाइजेशन की समस्या पैदा कर सकता है।
  • गुजिया खाने से आपको सीने में जलन और पेट फूलने जैसी समस्याओं से भी दो चार होना पड़ सकता है।
  • गुजिया में भारी मात्रा में कैलोरी होती है। जिस वजह से इससे वजन बढ़ने का खतरा भी ज्यादा होता है। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, चेक करें आपके शहर में क्या है दाम…

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 March 2024 at 09:37 IST