High Protein: सस्ता भी,सबसे अच्छा भी... इस प्रोटीन के पावरहाउस के आगे पनीर-अंडा सब फेल, आज ही डाइट में करें शामिल
High Protein: अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं और शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आपको ये एक चीज अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत है। आप बिना अंडा और पनीर खाए शरीर को फिट बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

High Protein: आज के दौर में फिट रहने के लिए शरीर को प्रोटीन को बहुत ज्यादा जरूरत है। आप चाहें जिम जाते हैं या फिर नॉर्मल बिनमा जिम के रहते हैं। शरीर के मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी है। जब भी हाई प्रोटीन की बात होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले पनीर, अंडा या चिकन आता है, लेकिन रोज पनीर एक आम आदमी नहीं खा सकता है। इसलिए आप पनीर के अलावा भी एक ऐसी सस्ती चीज है, जिसे आप अपने डाइट में रोज शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
प्रोटीन का पावरहाउस है सोयाबीन
सोयाबीन को 'शाकाहारियों का मांस' कहा जाता है। अगर तुलना की जाए, तो 100 ग्राम मांस में लगभग 20-25 ग्राम प्रोटीन होता है, अंडों में लगभग 13 ग्राम, लेकिन 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36 से 40 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। यह आंकड़ा इसे दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रोटीन स्रोतों में से एक बनाता है।
पनीर और अंडे से ज्यादा फायदेमंद है सोयाबीन
पनीर और अंडे की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सोयाबीन बेहद सस्ता और हर किचन में आसानी से उपलब्ध है। कम खर्च में बेहतर पोषण का खजाना है। आपको बता दें, सोयाबीन एक 'कम्पलीट प्रोटीन' है, जिसका अर्थ है कि इसमें वे सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को बाहर से चाहिए होते हैं। आमतौर पर यह गुण केवल नॉन-वेज फूड में ही मिलता है।अंडे या मांस में फाइबर नहीं होता, लेकिन सोयाबीन फाइबर से भरपूर है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। साथ ही, इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स की प्रचुर मात्रा होती है।
सोयाबीन खाने के फायदे
सोयाबीन में सैचुरेटेड फैट कम होता है और यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बढ़ाता है। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
अगर आप जल्दी थक जाते हैं तो सोयाबीन का सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता है। हाई प्रोटीन और फाइबर होने के कारण इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
Advertisement
सोयाबीन को डाइट में कैसे शामिल करें?
सोया चंक्स को आप सब्जी या पुलाव में डालकर खा सकते हैं।
जो लोग वीगन हैं, उनके लिए पनीर की जगह टोफू एक बेहतरीन विकल्प है।
आप सोया मिल्क का शेक या स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।
शाम के स्नैक्स में तले हुए चिप्स की जगह भुने हुए सोयाबीन का सेवन करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।