अपडेटेड 24 June 2024 at 08:20 IST

High Fiber Foods: शरीर में फाइबर की मात्रा कैसे बढ़ाएं? डाइट में जोड़ें ये चीजें

Top fiber foods list: फाइबर को डाइट में जोड़ने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में जानें, किन चीजों के अंदर फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

fiber tips in hindi
शरीर में फाइबर की मात्रा कैसे बढ़ाएं? | Image: freepik

What foods are highest in fiber? अक्सर लोग चाहते हैं कि वे फिट रहने के साथ-साथ सेहतमंद भी रहें। ऐसे में इन लोगों को बता दें कि फिट रहने के लिए डाइट में फाइबर का होना जरूरी है। फाइबर जरूरी मिनरल्स में से एक है। फाइबर की कमी (Fiber Deficiency) कई समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में डाइट में कुछ ऐसी चीजों को जोड़ना चाहिए, जिनके अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। 

हमारा यह लेख इसी टॉपिक पर लिखा गया है। हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनके अंदर फाइबर (Fiber Benefits) मौजूद होता है और आप अपनी डाइट में कैसे जोड़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

कैसे बढ़ाएं शरीर में फाइबर? (What are the foods highest in fiber?)

  • आप अपनी डाइट में साबुत अनाज को जोड़ सकते हैं। साबुत अनाज के रूप में आप जौ, रागी, ब्राउन राइस आदि का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि साबूत अनाज न केवल पाचन क्रिया को बेहतर बना सकता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी काम कर सकता है।
  • आप अपनी डाइट में दाल और फलियों को जरूर जोड़ें। दाल और फलियां दोनों ही फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में राजमा, मूंग, चना दाल आदि को जोड़ सकते हैं। बता दें कि इनके सेवन से न केवल डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
  • शरीर में फाइबर की मात्रा को बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में फलों को भी जोड़ सकते हैं। फलों का सेवन व्यक्ति को कई अन्य समस्याएं जैसे - डिहाइड्रेशन आदि से भी दूर रख सकता है। फलों के रूप में आप केला, नाशपाती, सेब आदि को जोड़ सकते हैं। बता दें कि इसके अंदर फाइबर के अलावा पोटैशियम और जरूरी विटामिंस पाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें - Morning Skin Care Routine: सुबह उठते ही करें ये 3 काम, दिखने लगेंगे जवां

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 June 2024 at 08:19 IST