अपडेटेड 31 May 2024 at 22:07 IST
लू रहेगी दूर बॉडी होगी कूल, गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए पिएं आम पन्ना; यहां देखें Recipe
आम पन्ना न सिर्फ स्वाद में मजेदार होता है बल्कि यह गर्मियों में काफी फायदेमंद भी होताहै। यह लू और गर्मी से बचाने का काम करता है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Aam Panna Recipe: देशभर के ज्यादातर इलाको में गर्मी का सितम जारी है। लू, गर्मी और धूप ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लोग हीटस्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए इस मौसम में स्वस्थ्य रहने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखना होता है और डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो लू और गर्मी से बचाने का काम करें। इसके लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन आज हम आपको आम पन्ना के बारे में बताने जा रहे हैं। यह न सिर्फ स्वाद में मजेदार होता है बल्कि यह गर्मियों में सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है और इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
दरअसल, गर्मियों में गर्मी, लू और तेज धूप की वजह से हीटस्ट्रोक, हीटवेव, डिहाइड्रेशन और डायरिया समेत कई सारी गर्मी से होने वाली समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है कि बॉडी को हाइड्रेट रखा जाए। इसमें आम पन्ना काफी मददगार साबित होता है। वहीं इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान होता है। तो चलिए जानते हैं कि घर पर आसानी से आम पन्ना कैसे बनाया जा सकता है।
गर्मियों में आम पन्ना पीने के क्या-क्या हैं फायदे?
- इम्युनिटी मजबूत करता है
- लू और डिहाईड्रेशन से बचाता है
- पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं
- खून की कमी नहीं होती
- ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है
- आंखों को स्वस्थ रखता है
Aam Panna बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
आम पन्ना बनाने के लिए कच्चा आम, चीनी, नमक, भुना जीरा, पुदीने की पत्तियां, पानी, बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी चाहिए।
आम पन्ना रेसिपी (Aam Panna Recipe)
- आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले आम को भून लें।
- जब ये अच्छी तरह से भुन जाए तो ठंडा होने दें और बाद में इसका छिलका उतार लें।
- फिर भुने आम के गूदे को हाथों से मसलकर निकाल लें।
- अब इसमें चीनी, नमक, भुना जीरा, और पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इसे सर्व करने के लिए गिलास में डाल दें।
- लास्ट में इसमें आइस क्यूब डाल कर पुदीने की पत्तियों से गार्निस करके सर्व करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 31 May 2024 at 21:38 IST