अपडेटेड 9 December 2025 at 14:41 IST

Heart Health Tips: कहीं आपके हार्ट में ब्लॉकेज तो नहीं? इन आसान टिप्स से पता लगाएं अपने दिल की सेहत का हाल

Heart blockage के लक्षण समय पर पहचानना बेहद जरूरी है। जानिए किन आसान घरेलू तरीकों और संकेतों से आप अपने दिल की स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।

heart-health-tips-check-heart-blockage-signs-at-home-easy-ways-to-monitor-cardiac-health-in-hindi
हार्ट में ब्लॉकेज कैसे चेक करें? | Image: freepik

Heart Care Tips In Hindi: आज के समय में हार्ट ब्लॉकेज एक आम समस्या बनती जा रही है। गलत खानपान, तनाव, कम नींद और व्यायाम की कमी के कारण दिल पर बोझ बढ़ जाता है और कई बार बिना पता लगे ही हार्ट में ब्लॉकेज बनने लगते हैं। अगर समय रहते इसके संकेत समझ लिए जाएं, तो गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कुछ आसान टिप्स और शुरुआती संकेत, जिनसे आप अपने दिल का हाल समझ सकते हैं।

सीने में दर्द या भारीपन महसूस होना

हार्ट ब्लॉकेज का सबसे आम और शुरुआती संकेत है, छाती में दर्द, जलन या दबाव जैसा महसूस होना।

यह दर्द अक्सर बाएं हाथ, कंधे, गर्दन और पीठ तक फैल सकता है। यदि आप थोड़ा चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर तुरंत भारीपन महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें।

Uploaded image

सांस फूलना

अगर हल्की गतिविधि में भी सांस फूलने लगे या ज्यादा थकान महसूस हो, तो यह हार्ट पर दबाव का इशारा हो सकता है। सांस बार-बार फूलना, खासतौर पर बिना किसी मेहनत के, संकेत देता है कि दिल पर्याप्त मात्रा में खून पंप नहीं कर पा रहा है।

Advertisement

बहुत जल्दी थकान महसूस होना

अगर आप पहले लंबा काम कर लेते थे, लेकिन अब कांई भी छोटा काम करने पर थकान होने लगे, तो यह हार्ट की कमजोरी या ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। यह बदलाव धीरे-धीरे शुरू होता है, इसलिए ध्यान देना जरूरी है।

पैरों या एड़ियों में सूजन

दिल अगर ठीक से खून पंप नहीं कर पाता है, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे पैरों, एड़ियों और कभी-कभी पेट में भी सूजन आ सकती है। यह लक्षण भी हार्ट हेल्थ का एक संकेत है।

Advertisement
Uploaded image

बार-बार चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना

दिल में ब्लॉकेज की वजह से दिमाग तक खून सही तरह नहीं पहुंच पाता, जिससे चक्कर या सिर हल्का महसूस हो सकता है। अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो जांच करवाना बहुत जरूरी है।

तेज धड़कन या धड़कन का अनियमित होना

हार्ट बीट का अचानक तेज होना, बहुत धीरे चलना या बीच-बीच में रुक-रुक कर धड़कना नजरअंदाज न करें। ये हार्ट के अंदर किसी तरह की समस्या का संकेत देता है। अगर यह बार-बार हो रहा है, तो नजरअंदाज न करें और डॉक्टर के पास तुरंत जाएं।

खाना खाने के बाद सीने में जलन या असहजता महसूस होना

कई लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ गैस की समस्या है, लेकिन यह हार्ट ब्लॉकेज का सिंपटम भी हो सकता है, खासकर जब यह लगातार हो।

दिल का हाल जानने के लिए घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

Uploaded image

वॉक टेस्ट

10-15 मिनट की हल्की वॉक करें। अगर तुरंत सांस फूलने लगे, सीने में दर्द हो या थकान आ जाए—तो यह दिल की कमजोरी का संकेत है।

हार्ट रेट चेक करें

आराम की स्थिति में आपकी हार्ट रेट 60-100 BPM सामान्य होती है। अगर यह बहुत ज्यादा या बहुत कम है, तो चेकअप जरूरी है।

ब्लड प्रेशर नापें

हाई ब्लड प्रेशर दिल पर सीधा असर डालता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर बार-बार 140/90 से ऊपर जा रहा है, तो यह एक चेतावनी है।

Uploaded image

वजन पर ध्यान दें

वजन तेजी से बढ़ना या पैरों में सूजन दिखाई देना दिल की परेशानी का संकेत हो सकता है।

कब जाना चाहिए डॉक्टिर के पास?

अगर आपको लगातार छाती में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, तेज धड़कन, चक्कर या बेहोशी या फिर पैरों में सूजन जैसी इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

हार्ट ब्लॉकेज धीरे-धीरे बनता है और शुरुआत में शरीर छोटे-छोटे संकेत देता है। अगर आप समय रहते इन लक्षणों को समझ लें, तो हार्ट से जुड़ी बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। हमेशा स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और स्ट्रेस कम रखना दिल की सेहत के लिए सबसे जरूरी है।

यह जरूर पढ़ें: Vitamin Deficiency: बिगड़ा पाचन हो या शरीर की कमजोरी... ये जादुई पत्तियां दूर करेंगी Vitamin B12 की कमी, पोषक तत्वों का है पावरहाउस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 December 2025 at 14:41 IST