अपडेटेड 15 May 2024 at 10:06 IST
Heart Blockage: हार्ट ब्लॉकेज होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
Heart Blockage Symptoms: दिल की सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ आपको हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण भी जान लेने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Heart Blockage Symptoms: दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है। जब तक दिल की धड़कन चल रही हों तब तक हम जीवित रहते हैं। इसलिए शरीर के साथ-साथ दिल की सेहत का ख्याल रखना भी काफी अहम है। हालांकि भागदौड़ भरी जिंदगी में कई ऐसे लोग हैं जो हार्ट हेल्थ का सामना करते हैं।
जब हार्ट हेल्थ की बात हो ही रही है तो चलिए हम हार्ट ब्लॉकेज की भी बात कर ही लेते हैं। हार्ट ब्लॉकेज या दिल की धड़कन का रुकना एक गंभीर बीमारी है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब रक्त वाहिकाओं में प्लाक नामक चिपचिपा पदार्थ जम जाता है और फिर यह ब्लड के फ्लो को रोकता है, जिसके कारण हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।
हालांकि, अगर आप हार्ट ब्लॉकेज के शुरुआती लक्षण को पहचान लेते हैं तो आप फौरन इस गंभीर समस्या का इलाज कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि जब हार्ट ब्लॉकेज की समस्या होती है तो व्यक्ति के शरीर में क्या-क्या लक्षण नजर आते हैं।
हार्ट में ब्लॉकेज के लक्षण (Symptoms of heart blockage)
बार-बार सिरदर्द होना
Advertisement
अगर आपको लगातार या बार-बार सिर दर्द की समस्या बनी हुई है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। ये हार्ट ब्लॉकेज होने का एक लक्षण हो सकता है।
छाती में दर्द
Advertisement
हार्ट में ब्लॉकेज होने पर सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको बिना एक सेकेंड गवाए फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
चक्कर आना या बेहोश होना
अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं या बेहोशी जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है तो ये हार्ट ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है।
सांस फूलना
हार्ट ब्लॉकेज के दौरान व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।
थकान महसूस होना
अगर आप काफी ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे हैं और आपका शरीर एकदम से ढीला पड़ गया है तो ये भी हार्ट ब्लॉकेज का एक लक्षण हो सकता है।
हाथ-पैर का सुन्न होना
हार्ट ब्लॉकेज के कारण हाथ-पैरों समेत शरीर के कई हिस्से सुन्न पड़ सकते हैं। इसके अलावा इनमें दर्द भी महसूस हो सकता है।
उल्टी और मतली महसूस होना
हार्ट में ब्लॉकेज होने पर उल्टी और जी मिचलाने की परेशानी होना भी आम बात है। ऐसा महसूस होने पर बिना समय गवाए डॉक्टर को दिखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 May 2024 at 09:48 IST