Heart Attack Symptoms: कभी अचानक नहीं आता हार्ट अटैक, महीनों पहले बॉडी में दिखते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करें पहचान

हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, डॉक्टर रोबिन शर्मा के अनुसार ये 5 लक्षण महीनों पहले चेतावनी देते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें।

Heart Attack Signs
हार्ट अटैक चेतावनी संकेत | Image: AI

Heart health News: दिल से जुड़ी बीमारियां आज देश में सबसे तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हैं। लेकिन एक आम गलतफहमी है कि हार्ट अटैक अचानक आता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर रोबिन शर्मा ने बताया है कि हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, बल्कि कई महीने पहले अपने संकेत देने लगता है, जिन्हें लोग अनदेखा कर देते हैं। जानिए वो 5 चेतावनी संकेत जो हार्ट अटैक से पहले दिखते हैं।

1. चक्कर आना या अंधेरा दिखना 

बैठने के बाद उठते समय चक्कर आना या अंधेरा दिखाई देना ब्लड सर्कुलेशन की गड़बड़ी का संकेत है। यह इस ओर इशारा करता है कि दिल ठीक से ब्लड पंप नहीं कर पा रहा।

2. पैरों में सूजन आना 

पैरों या टखनों में सूजन दिखना इस बात की ओर इशारा कर सकता है कि शरीर से फालतू फ्लूइड बाहर नहीं निकल रहा। ये हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है।

3. हर वक्त थकान महसूस होना

डॉक्टर का कहना है कि अगर बिना मेहनत किए थकान महसूस हो रही है तो यह दिल की कमजोरी का लक्षण हो सकता है। इसका मतलब है कि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही।

Advertisement

4. सांस फूलना और बेचैनी होना

चलने या सीढ़ी चढ़ने पर सांस फूलना और बैठते ही आराम मिलना, इसे एक्सर्शनल डिस्पैसिया कहते हैं। यह हार्ट पंपिंग की क्षमता गिरने का संकेत है।

5. सीने में भारीपन या जकड़न 

अगर छाती में हमेशा भारीपन या दबाव महसूस होता है तो यह एंजाइना हो सकता है, जो दिल को पूरा खून न मिलने की वजह से होता है। अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जीवनशैली में बदलाव करें और जंक फूड से दूरी बनाएं।

Advertisement

NOTE 

(यह लेख एक सोशल मीडिया पर प्रकाशित डॉक्टर की राय पर आधारित है। किसी भी सलाह को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें। यदि भारत में हार्ट अटैक से जुड़ी मौतें रोकनी हैं, तो लोगों को इन शुरुआती संकेतों की जानकारी देना बेहद जरूरी है। जागरूकता ही बचाव है।)

यह भी पढ़ें : Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री मोदी संभालेंगे कैबिनेट बैठक की कमान

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड