अपडेटेड 28 July 2025 at 17:35 IST

Weight Loss: वजन घटाना चाहते हैं तो अपने लंच में शामिल करें ये 6 हेल्दी फूड, घर पर बनाना भी आसान

वजन घटाने के लिए 7 असरदार हेल्दी लंच ऑप्शन्स, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और जो खाने में भी टेस्टी लगता है।

Healthy Lunch For Weight Loss
हेल्दी लंच ऑप्शन्स | Image: Freepik

Healthy Lunch For Weight Loss: वजन घटाने के लिए सही डाइट लेना बेहद जरूरी है। खासकर दोपहर का खाना यानी लंच अगर हेल्दी और बैलेंस्ड हो, तो वजन कम करना आसान हो सकता है। 7 ऐसे हेल्दी लंच ऑप्शन्स हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और जो टेस्टी भी होते हैं।

7 वेट लॉस लंच ऑप्शन 

1. मूंग दाल चिला और हरी चटनी: मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और वजन घटाने में मदद करती है। आप इसे रातभर भिगोकर सुबह पीस लें और प्याज-टमाटर मिलाकर तवे पर तेल के बिना चिला बना लें। 

2. मिक्स वेज ओट्स उपमा: ओट्स में फाइबर ज्यादा होता है जिससे पेट देर तक भरा रहता है। इसमें आप गाजर, बीन्स, मटर जैसी सब्जियां डालकर एक हेल्दी और टेस्टी उपमा बना सकते हैं। 

3. ब्राउन राइस और मिक्स वेज सब्जी: सादा सफेद चावल की बजाय ब्राउन राइस इस्तेमाल करें। इसमें फाइबर और न्यूट्रिएंट्स ज्यादा होते हैं। इसके साथ आप हल्की-फुल्की सब्जी जैसे लौकी, टिंडा या तोरी की सब्जी ले सकते हैं। 

Advertisement

4. क्विनोआ सलाद: क्विनोआ एक सुपरफूड है जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें आप खीरा, टमाटर, उबला चना, हरी पत्तेदार सब्जियां और थोड़ा नींबू डालकर सलाद बना सकते हैं। 

5. दाल और मिक्स सब्जियों के साथ मल्टीग्रेन रोटी: दाल में प्रोटीन होता है और सब्जियों से विटामिन मिलते हैं। साथ में गेहूं की जगह मल्टीग्रेन या बाजरे-ज्वार की रोटी लें, जो ज्यादा हेल्दी और फाइबर युक्त होती है। 

Advertisement

6. स्प्राउट्स और दही: अंकुरित मूंग, चना और राजमा के स्प्राउट्स में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है। आप इसे उबालकर, प्याज-टमाटर, हरी मिर्च, नींबू और थोड़े से दही के साथ मिक्स करें। 

इनके अलावा, सूप और स्टीम्ड वेजिटेबल्स को भी लंच में खा सकते हैं। अगर आपको कुछ लाइट खाना है, तो वेजिटेबल सूप और साथ में हल्की-फुल्की स्टीम्ड सब्जियां जैसे ब्रोकोली, गाजर, बीन्स एक अच्छा ऑप्शन है।   

यह भी पढ़ें : Nag Panchami Quotes: शिव के गले में सांपों.. नाग पंचमी पर भेजें ये संदेश

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 July 2025 at 17:35 IST