अपडेटेड 21 February 2026 at 13:26 IST
Healthy Liver: लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या खाने से बचें? जानें कैसा होना चाहिए डाइट
Healthy Liver: लिवर हमारे शरीर का 'पावरहाउस' है, जो डिटॉक्सिफिकेशन और मेटाबॉलिज्म जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसे स्वस्थ रखने के लिए आपकी डाइट का संतुलित होना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए कैसा डाइट होना चाहिए?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Healthy Liver: लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा 'मल्टी-टास्किंग' ऑर्गन है, जो बिना थके 500 से अधिक कार्य करता है। मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने से लेकर शरीर के टॉक्सिन्सको बाहर निकालने तक, लिवर की भूमिका बेहद अहम है।
लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और 'जंक फूड' हमारे लिवर पर भारी दबाव डाल दिया है। फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियां अब आम होती जा रही हैं। अगर आप अपने लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि क्या खाएं और क्या खाने से बचें।
लिवर डिटॉक्स के लिए क्या खाएं?
- हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, केल और मेथी जैसी सब्जियों में क्लोरोफिल प्रचुर मात्रा में होता है, जो रक्त प्रवाह से विषाक्त पदार्थों को सोखने में मदद करता है।
- हल्दी -इसमें मौजूद 'curcumin' लिवर की कोशिकाओं को रिपेयर करने और सूजन को कम करने में मदद करता है।
- लहसुन - लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम होता है, जो लिवर एंजाइम्स को सक्रिय कर शरीर की सफाई में मदद करते हैं।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड- अखरोट, अलसी के बीज और सैल्मन मछली लिवर में फैट जमा होने से रोकती हैं।
- कॉफी और ग्रीन टी- सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन लिवर कैंसर और सिरोसिस के खतरे को कम करता है। ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर फंक्शन को बेहतर बनाते हैं।
- खट्टे फल- नींबू, संतरा और अंगूर में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर की सफाई की प्रक्रिया को तेज करते हैं।
लिवर डिटॉक्स करने के लिए क्या न खाएं?
- लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो शराब न पीएं।
- सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और अधिक मिठाई से लिवर में फैट जमा होने लगता है, जो बाद में 'नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर' का कारण बनता है।
- समोसे, पिज्जा, बर्गर और पैकेट बंद चिप्स में ट्रांस फैट होता है, जिसे पचाना लिवर के लिए बहुत मुश्किल काम है।
- नमक का ज्यादा सेवन करने से बचें।
हेल्दी लिवर के लिए इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं को दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
स्वस्थ लिवर के लिए लाइफस्टाइल टिप्स
- सिर्फ भोजन ही नहीं, आपकी दिनचर्या भी लिवर की सेहत तय करती है
- दिन में कम से कम 30 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करती है, जिससे लिवर सुरक्षित रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 13:26 IST