Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 14:04 IST

Healthy Life: दिनभर रहना है एक्टिव तो सुबह उठकर जरूर करें ये काम, हमेशा रहेंगे हेल्दी

Healthy Lifestyle Tips: हेल्दी और एक्टिव रहने के लिए आपको रोजाना सुबह उठकर ये काम जरूर करने चाहिए।

Reported by: Kajal .
happy life
हेल्दी लाइफस्टाइल | Image:Pexels
Advertisement

Healthy Lifestyle Tips: हेल्दी लाइफस्टाइल एक स्वास्थ शरीर की निशानी होता है। सेहतमंद रहने के लिए लोग अक्सर अपने लाइफस्टाइल को बेहतर से बेहतर बनाने का काम करते हैं। हालांकि माना जाता है कि सुबह की शुरुआत ही हमारी पूरी दिनचर्या का रूटीन तय करती है। यानी कि दिन और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी सुबह को शानदार बनाएं।

जी हां, दिनभर फ्रेश, एनर्जेटिक, एक्टिव रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या की शुरुआत कुछ विशेष कामों को करने के साथ करें। इसके लिए जरूरी है कि आप सुबह उठकर कुछ जरूरी काम जरूर करें जो आपके दिन को बेहतरीन बनाने का काम करेंगे। तो चलिए जान लेते हैं कि आपको सुबह उठकर सबसे पहले कौन-कौन से जरूरी काम करने चाहिए।

Advertisement

सुबह उठकर जरूर करें ये काम (Do this work after waking up in the morning)

जल्दी उठें

Advertisement

एक अच्छा लाइफस्टाइल मेंटेन करने के लिए जरूरी है कि आप सुबह सूर्योदय से पहले उठें। सुबह चार से पांच बजे तक आपको अपना बिस्तर छोड़ देना चाहिए। रोजाना जल्दी उठने की आदत आपको दुरुस्त करने का काम करेगी।

शौच

Advertisement

सुबह उठते ही सबसे पहले आपको मल त्याग करना चाहिए। ये दिनभर के सबसे अहम कामों में से एक है। ऐसा करने से आप दिनभर एक्टिव रहेंगे।

गर्म पानी

Advertisement

शौच के बाद जरूरी है कि आप बासी मुंह हल्का गर्म पानी पीने की आदत डाल लें। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। साथ ही आपका पेट भी अच्छी तरह से साफ होगा। इससे वजन भी कंट्रोल होगा।

मुंह की सफाई

Advertisement

रोजाना सुबह मुंह की साफ-सफाई जरूर करें। इसके लिए आप दांतो को साफ करने के साथ-साथ जीभ को भी साफ करें। दरअसल, जीभ पर अक्सर एक तरह का व्हाइट पदार्थ जमा हो जाता है जिससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे दूरी बनाए रखने के लिए आपको सुबह दांत और जीभ दोनों साफ करने चाहिए।

चेहरा धोएं

Advertisement

इसके बाद आपको हल्के ठंडे पानी से अपना चेहरा धोना चाहिए। इससे आपकी नींद पूरी तरह से गायब हो जाएगी। साथ ही आप फौरन एक्टिव मोड में आ जाएंगे।

एक्सरसाइज

Advertisement

सुबह के वक्त एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह आपको दिनभर एक्टिव रखने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं सुबह एक्सरसाइज करने से आपके सभी अंग खुल जाते हैं और आपकी नींद भी गायब हो जाती है। इसलिए सुबह उठकर एक्सरसाइज करने की आदत डाल लें।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव, यहां जानिए आपके शहर में क्या है ताजा दाम

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 19th, 2024 at 08:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo