अपडेटेड 26 November 2023 at 19:28 IST
Healthy Drink: स्किन से लेकर पीरियड्स तक में बड़े काम का है इस पत्ते का जूस, जानें खाली पेट पीने के फायदे
Healthy रहने के लिए कई Drinks का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं में से एक Aloe Vera Juice भी है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Aloe Vera Juice For Health: आर्युवेद में कई ऐसे जूस का जिक्र है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, इन्हीं में से औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा भी शामिल है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की कई सारी परेशानियों को दूर करने में बहुत ही मददगार साबित होते हैं, तो चलिए जानते हैं Aloe Vera Juice पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- एलोवेरा में पाए जाने वाले औषधीय गुण
- एलोवेरा जूस पीने से क्या-क्या फायदा होता है?
- कैसे तैयार करें एलोवेरा जूस?
Aloe Vera में पाए जाने वाले औषधीय गुण?
आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल कई सारी बीमारियों को दूर करने में किया जाता है, क्योंकि इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन A, C, E, फॉलिक एसिड, कोलीन, B1, B2, B3 और B6 पाया जाता है, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए ही फायदेमंद है। एलोवेरा जूस के सेवन से स्किन से लेकर पीरियड्स तक की समस्या को दूर किया जा सकता है।
एलोवेरा जूस पीने से क्या-क्या फायदा होता है?
ब्लड शुगर नहीं बढ़ता
सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से Aloe Vera Juice का सेवन करें।
Advertisement
पीरियड्स में फायदेमंद
एलोवेरा जूस पीरियड्स में बहुत ही फायदेमंद होता है। ये हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद करता है और पीरियड्स के नियमित करने में सहायक होता है। ऐसे में जिन महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म की समस्या हो उन्हें नियमित रूप से Aloe Vera Juice का सेवन करना चाहिए।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए
Aloe Vera में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना इसका जूस पीने से जुकाम और अन्य संक्रमण वाली बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।
Advertisement
कब्ज दूर करने के लिए
Aloe Vera Juice पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में बहुत ही मददगार साबित होता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
स्किन के लिए
अगर आप खाली पेट Aloe Vera Juice का सेवन करते हैं, तो शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और चेहरे पर निखार आता है। साथ ही मुहांसों की समस्या को भी दूर करता है।
यह भी पढ़ें... Hair Care: हेयर फॉल ने कर दिया है जीना मुहाल? ऐसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल, बालों को मिलेगी मजबूती
कैसे तैयार करें एलोवेरा जूस?
- एलोवेरा जूस को बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती लेकर इसके गूदे को निकाल लें।
- अब इसे ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
- इसके बाद अब इस जूस को एक गिलास में निकालें और नींबू मिलाकर पिएं।
- आप चाहें तो इसमें हल्का काला नमक डाल सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 26 November 2023 at 19:28 IST