Weight Loss: सर्दी शुरू होते ही बढ़ने लगा है वजन? इन Low Calorie Foods को करें डाइट में शामिल, 15 दिनों में नजर आएगा फर्क

Healthy Diet To Lose Weight: सर्दियों में वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान दें और डाइट में सही चीजें शामिल करें तो आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं लो-कैलोरी फूड्स न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि आपके शरीर को फिट और एनर्जेटिक भी बनाये रखने में मदद करेंगे।

healthy diet low calorie food to lose weight in winter
वजन कम करने के टिप्स | Image: Freepik

How To Lose Weight In Winter: सर्दियों का मौसम आते ही ठंड के साथ भूख भी बढ़ जाती है। गरम-गरम पकौड़े, परांठे, मिठाइयां और चाय के साथ स्नैक्स खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। लेकिन यही स्वाद हमारी डाइट को बिगाड़ देता है और धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है। अगर आप भी सर्दियों में बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। बस अपनी डाइट में कुछ लो-कैलोरी फूड्स शामिल करें, और 15 दिनों में खुद फर्क महसूस करें। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प जो पेट भी भरेंगे और वजन भी नहीं बढ़ने देंगे।

सूप्स

Uploaded image

सर्दी के मौसम में सूप पीना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। टमाटर, लौकी, गाजर, या पालक का सूप लो-कैलोरी और हाई-फाइबर होता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है। सूप में क्रीम या मक्खन डालने से बचें, नहीं तो कैलोरी बढ़ जाएगी।

सलाद और अंकुरित दालें

मूंग, चना या मसूर के स्प्राउट्स प्रोटीन से भरपूर और कैलोरी में कम होते हैं। इनमें नींबू, प्याज, टमाटर और थोड़ा सा चाट मसाला डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। ये शरीर को एनर्जी देते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं।

Uploaded image

सीजनल फल

सर्दियों में संतरा, अमरूद, सेब, और पपीता जैसे फल खूब मिलते हैं। ये फाइबर से भरपूर और शुगर में कम होते हैं, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। रोज सुबह या शाम को एक फल जरूर खाएं।

Advertisement

हरी सब्जियां

Uploaded image

पालक, मेथी, बथुआ, सरसों का साग, ये सब सर्दियों में ही देखने को मिलती हैं। इनमें कैलोरी बहुत कम होती है लेकिन पोषण बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाती हैं और शरीर को डिटॉक्स करती हैं।

ओट्स और दलिया

Uploaded image

ब्रेकफास्ट में हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन के लिए ओट्स या दलिया एक परफेक्ट विकल्प है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे भूख कम लगती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें चीनी की जगह शहद या फ्रूट्स डालें।

Advertisement

ग्रीन टी या हर्बल टी

Uploaded image

सर्दियों में चाय के कप बढ़ जाते हैं, लेकिन दूध और चीनी वाली चाय वजन बढ़ा सकती है। उसकी जगह ग्रीन टी, लेमन टी या अदरक की हर्बल टी पिएं। ये फैट बर्न करने में मदद करती है और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता करती है।

बाजरे या ज्वार की रोटी

Uploaded image

मैदे या ज्यादा घी वाले परांठों की जगह बाजरे या ज्वार की रोटी खाएं। ये लो-कैलोरी होने के साथ-साथ फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। यह रोटी दही या सब्जी के साथ खाएं। ऐसा करने से स्वाद भी बढ़ेगा और हेल्थ में भी सुधार होगा।

यह जरूर पढ़ें:  Strong Bones: नॉन वेज नहीं... इस एक चीज के पानी से होंगी हड्डियां मजबूत, जानें क्या?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड