अपडेटेड 19 May 2024 at 11:02 IST

Healthy Breakfast Diet: ब्रेकफास्ट में खाएंगे ये चीजें तो सेहत होगी दुरुस्त, दिनभर रहेंगे एक्टिव

Healthy Diet Plan: अगर आप रोजाना सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में इन फूड्स का सेवन करेंगे तो आपकी सेहत दुरुस्त बनी रहेगी।

Follow : Google News Icon  
Stop Food Wastage
मॉर्निंग ब्रेकफास्ट | Image: Unsplash

Healthy Breakfast Diet: कहते हैं सुबह का भोजन यानी ब्रेकफास्ट हमेशा राजा की तरह करना चाहिए क्योंकि सुबह का नाश्ता हमें दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक रहने में मदद करता है। हालांकि कुछ लोग ब्रेकफास्ट में हैवी फूड्स का सेवन करना पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।

जबकि सुबह के ब्रेकफास्ट में आपको कुछ ऐसे फूड शामिल करने चाहिए जिनमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद हों। सुबह के नाश्ते में फलों का भी अहम किरदार होता है। आइए जानते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए आप मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में किन-किन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये फूड (Foods for Morning Breakfast)

ओटमील

अगर आप सुबह-सुबह कुछ हेल्दी और लाइट ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो ओटमील सबसे बेस्ट रहेगा। ओट्स में ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है जो दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

Advertisement

अंडा

रोजाना नाश्ते मेंअंडे का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके सेवन से कई बीमारियां आपसे दूर रहेंगी। ये बालों और हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा होता है।

Advertisement

फ्रूट चाट

इसके अलावा आप मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में फ्रूट चाट का भी सेवन कर सकते हैं। आप केला, पपीता, सेब जैसे फ्रूट्स को मिलाकर खा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको एनर्जी मिलेगी बल्कि आप कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहेंगे।

सलाद

कई सारी ताजी और हरी सब्जियों का सलाद बनाकर आप सुबह ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। ये वजन कम करने के साथ-साथ हेल्थ को दुरुस्त करने का भी काम करेगा। सलाद में आप खीरा, टमाटर, प्यार, ककड़ी, चुकंदर आदि जैसी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Multani Mitti: स्किन के लिए वरदान है मुल्तानी मिट्टी, जिद्दी टैनिंग करेगी दूर; और भी हैं फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 19 May 2024 at 10:58 IST