अपडेटेड 29 April 2024 at 23:03 IST

Health Tips: अनार खाने के फायदे ही नहीं होते हैं कई नुकसान, इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

अनार खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही इससे कई सारी बीमारियां भी दूर होती हैं, लेकिन कुछ लोगों को अनार का सेवन करने से बचना चाहिए।

Pomegranate
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अनार | Image: Freepik

Anaar Ke Nuksaan: लाल-लाल दानों वाला मीठा रसीला अनार सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे खाने की सलाह डॉक्टर्स भी देते हैं, क्योंकि ये जहां सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है वहीं यह शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम भी करता है, लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अनार खाने से कुछ लोगों को बचना चाहिए, क्योंकि यह हेल्थ को सिर्फ फायदा ही नहीं बल्कि नुकसान भी पहुंचा सकता है।

दरअसल, अनार (Pomegranate) में फाइबर, विटामिन K,C और B, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड और भी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। बावजूद इसके कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन उन लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को अनार का सेवन करने से बचना चाहिए।

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार

स्किन एलर्जी होने पर (Skin Allergy)
अगर किसी व्यक्ति को स्किन एलर्जी हुई हो तो उसे भूलकर भी अनार को नहीं खाना चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है और आपको पहले से ज्यादा दिक्कत हो सकती है। दरअसल, अनार (Pomegranate) खाने से शरीर में खून बढ़ता है। ऐसे में एलर्जी की समस्या होने पर इसका सेवन करते हैं, तो बॉडी पर लाल चकत्ते हो सकते हैं।

लो ब्लड प्रेशर वालों को (Low Blood Pressure)
जिस व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लो रहता हो ऐसे लोगों को अनार के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए या यूं कहें की न के बराबर ही उन्हें अनार खाना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। ऐसे में इससे ब्लड प्रेशर ज्यादा लो हो सकता है।

Advertisement

एसिडिटी होने पर (Acidity)
एसिडिटी की समस्या से परेशान रहने वाले व्यक्ति को भी अनार खाने से बचना चाहिए। साथ ही इसके जूस (Pomegranate Juice) से भी दूर बनाएं रखें। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण इससे पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है, जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में इसके सेवन से बचें।

सर्दी-खांसी में (Cold Cough)
वायरल या सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान व्यक्ति को भी अनार से दूर रहना चाहिए। ठंडी तासीर होने की वजह से यह सर्दी-जुकाम की परेशानी को बढ़ा सकती है। साथ ही इसके ज्यादा सेवन से संक्रमण बढ़ने का खतरा भी ज्यादा रहता है।

Advertisement

कब्ज और गैस (Constipation And Gas)
अगर कब्ज या गैस की समस्या रहती है, तो भी अनार का जूस (Anaar Ka Juice) नहीं पीना चाहिए। इससे अपच की समस्या हो सकती है, क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है।

ब्लड शुगर के मरीजों (Blood Sugar)
डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अनार खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

खाली पेट भूलकर भी न खाएं 
अनार का सेवन भूलकर भी खाली पेट नहीं करना चाहिए और न ही इसका जूस पीना चाहिए। इससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें… Sattu Sharbat: सुबह-सुबह पिएं सत्तू का शरबत, गर्मियों में इन परेशानियों को रखेगा दूर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 29 April 2024 at 23:03 IST