अपडेटेड 25 October 2023 at 14:51 IST

Health Tips: दूध, दही समेत इन चीजों का करेले के साथ भूलकर भी न करें सेवन, हो सकता है खतरनाक

Bitter Gourd करेला एक ऐसी सब्जी है जो कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर है, बावजूद इसके साथ कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है। 

Karela Ke Sath Kya Nahin Khana Chahiye

image- freepik
Karela Ke Sath Kya Nahin Khana Chahiye image- freepik | Image: self

Karela Ke Sath Kya Nahin Khana Chahiye: करेला एक ऐसी सब्जी है जो अपने कड़वे स्वाद के साथ-साथ अपने गुणों और फायदो के बारे में भी जानी जाती है। इसका टेस्ट कड़वा होने के बावजूद  यह सेहत और स्वस्थ्य शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए नहीं तो यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है। तो चलिए जानते हैं किन चीजों को Karele के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • करेले में पाए जाने वाले पोषक गुण?
  • करेला खाने से होने वाले फायदे?
  • किन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए करेला?

करेले में पाए जाने वाले पोषक गुण?

करेले में कई ऐसे पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं जो सेहत के साथ-साथ शरीर की कई बीमारियों को भी दूर करने में भी बहुत काम आते हैं। यही वजह है कि इसे औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। करेले में आयरन, विटामिन C, मैंगनीज, पोटैशियम और जिंक जैसे कई सारे पोषक तत्व और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। 

करेला खाने से होने वाले फायदे?

  • वेटलॉस करने में
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए
  • कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए
  • इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करने के लिए

किन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए करेला?

दूध
दूध के साथ करेले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। अगर कोई व्यक्ति करेले के साथ दूध का सेवन करता है तो उसे कब्ज और पेट में जलन समेत कई समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement

भिंडी
करेले के साथ भिंडी का सेवन करने के परहेज करना चाहिए, क्योंकि करेले के साथ भिंडी को पचाना मुश्किल होता है जिसकी वजह से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है।    

मूली 
करेले के साथ मूली का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। क्योंकि इन दोनों की तासीर अलग-अलग होने से पेट में रिएक्शन हो सकता है। इसकी वजह से एसिडिटी और गले में कफ की समस्या भी हो सकती है। 

Advertisement

दही
सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाने वाली दही का सेवन भी करेले के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप करेले को दही के साथ खाते हैं तो ये सेहत के साथ स्किन पर बुरा असर डाल सकती है। साथ ही दही के साथ करेले को खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

आम
गर्मी के मौसम में करेले की सब्जी के साथ या बाद में आम का सेवन करना फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसानदायक हो जाता है। क्योंकि दोनों को ही पचाने में बहुत समय लगता है। ऐसे में करेला और आम का सेवन साथ करने से उल्टी, जलन, मलती और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

यह भी पढे़ें... Weight Loss: बिना पसीना बहाए 1 महीने में घटाना चाहते हैं 10 किलो तक वजन, तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।  

यह भी पढे़ें... कब्ज से पाना है छुटकारा या आंखों की रोशनी को है बढ़ाना, हर परेशानी के लिए खाएं सीताफल, मिलेगा फायदा

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 25 October 2023 at 14:50 IST