अपडेटेड 8 January 2024 at 21:04 IST
Health Tips: इम्युनिटी और वेट लॉस के लिए सर्दियों में खाएं ये रोटी, सेहत को होंगे और भी कई फायदे
Winters के दिनों में शरीर को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में बेसन की रोटी बहुत फायदेमंद होती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

LifeStyle, Gram Flour Bread Benefits: सर्दियों का सीजन आते ही शरीर में कई तरह की बीमारियां घर करने लगती हैं। इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना होता है। खासकर अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता। ऐसे में आप अपनी डाइट में बेसन की रोटी को शामिल कर सकते हैं। यह शरीर को हेल्दी रखने के साथ ही वेट लॉस करने वालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- सर्दियों में आप भी पड़ते हैं बार-बार बीमार?
- बेसन में पाए जाने वाले गुण?
- डाइट में शामिल करें बेसन की रोटी, होंगे कई फायदे
बेसन में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
पकौड़े से लेकर हलवे तक में इस्तेमाल किया जाने वाला बेसन कई गुणों से भरपूर होता है। यही वजह है कि सर्दियों में इसकी रोटी खाने से एक तरफ जहां शरीर को बीमारियों से बचाया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ इसमें मौजूद फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर वजन को कम करने में भी असरदार होता है।
बेसन की रोटी खाने से होते हैं ये फायदे
डायबिटीज कंट्रोल के लिए
मधुमेह यानी डायबिटीज के रोगियों के लिए बेसन की रोटी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद ही कम होता है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।
Advertisement
बैड कोलेस्टॉल कम करने के लिए
शरीर में बैड कोलेस्टॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में बेसन की रोटी अपनी डाइट में जरुर शामिल करें, क्योंकि इसे खाने से बैड कोलेस्टॉल को कम करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने के लिए
बेसन में कैलोरी की कम और फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से इसकी रोटी खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
Advertisement
पाचन तंत्र मजबूत बनाने के लिए
बेसन में मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा पाचन क्रिया को मजबूत रखने में मदद करती है और पेट को पूरी तरह से साफ रखने में मददगार साबित होती है। ऐसे में जिस भी व्यक्ति को गैस, कब्ज आंतों की समस्या हो उन्हें बेसन की रोटी जरुर खानी चाहिए।
यह भी पढ़ें… Makar Sankranti: 14 या 15 कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? ये है सही तिथि और पूजा मुहूर्त
इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए
बेसन का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। इसलिए, जो लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं, उनके लिए बेसन बहुत फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 January 2024 at 21:04 IST