अपडेटेड 18 December 2022 at 11:00 IST

Health Tips: क्या आप भी सुबह उठते ही चलाते हैं फोन? अगर 'हां' तो हो जाएं सावधान, वरना होगा ये अंजाम

Do Not Use Mobile In Morning: विशेषज्ञ का मानना है कि दिन के पहले घंटे में मोबाइल फोन नहीं चलाना चाहिए। जानिए ऐसा क्यों कहा जाता है।

pti
pti | Image: self

Do Not Use Mobile In Morning: हर सुबह एक नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आती है। सुबह उठने का पहला घंटा आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है। लेकिन क्या हो अगर आप उस टाइम भी मोबाइल का इस्तेमाल करने लगे। अकसर ऐसे कुछ लोग होते है, जो खुद ही कई तरह की बीमारियों को न्योता देता है। विशेषज्ञ का मानना है कि दिन के पहले घंटे में मोबाइल फोन नहीं चलाना चाहिए। जानिए ऐसा क्यों कहा जाता है।

तनाव बढ़ने का कारण फोन

सुबह कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम होता है। कोर्टिसोल एक तनाव हार्मोन है। इसलिए आप सुबह उठते ही तरोताजा भरते हैं, लेकिन सुबह उठते ही मोबाइल पर नजर डालेंगे तो यह अनावश्यक तनाव पैदा करेगा। यह शरीर और मस्तिष्क की सामान्य प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करता है।

सिरदर्द और गर्दन में दर्द

सिरदर्द और गर्दन के दर्द पर किए गए एक अध्ययन में गैजेट्स का अत्यधिक इस्तेमाल ऐसी घटनाओं का सबसे आम कारण था। युवा गैजेट्स का खूब इस्तेमाल करते हैं और घंटों एक ही पोजीशन में बैठकर काम करते हैं। जिससे 'दोहराव चोट' लगने की आशंका बढ़ जाती है। 20 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के पेशेवरों में रीढ़ संबंधी समस्याएं अधिक आम हैं। 
तनाव की चोट (आरएसआई) मांसपेशियों और नसों में दोहरावदार (बार-बार) गति और अधिक उपयोग के कारण होती है। इस समस्या को ओवरयूज सिंड्रोम, वर्क रिलेटेड अपर लिम्ब डिसऑर्डर के नाम से भी जाना जाता है।

रीढ़ की हड्डी में परेशानी

गैजेट्स के लंबे समय तक इस्तेमाल से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। इससे आपके लिगामेंट्स में मोच आने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और डिस्क की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम है, लेकिन उन्हें रीढ़ की हड्डी की समस्या है और बार-बार तनाव में चोट लगना भी आम बात हो गई है।

Advertisement
  • इन उपायों को अपनाएं
  • कोशिश करें कि मोबाइल को बेडरूम से बाहर ही रखें।
  • नाश्ते की टेबल पर मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
  • रात को फोन का इंटरनेट बंद कर सोए।
  • सुबह सबसे पहले इंटरनेट खोलने से बचें। कोशिश करें कि इसे दिन के शुरुआती घंटों में चालू न करें।
  • अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी समझाएं कि आप इस वक्त मोबाइल नहीं देख सकते हैं, इसलिए कोई बहुत जरूरी मैसेज न भेजें।
  • इन नियमों का सख्ती से पालन करें।

{नोट: उपरोक्त सभी बातें Republic Bharat द्वारा पाठकों को केवल सूचना के रूप में दी जा रही हैं। Republic Bharat इसका कोई दावा नहीं लेता है। इसलिए किसी भी उपचार, आहार और दवा को विशेषज्ञ की सलाह से ही लेना चाहिए।}

इसे भी पढ़ें : Year Ender 2022: Google पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च हुईं ये बीमारियां, रिजल्ट देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 18 December 2022 at 11:00 IST