अपडेटेड 31 December 2022 at 09:36 IST

Health Tips : क्या आपको भी छोटी-छोटी बातों पर आता है ज्यादा गुस्सा? तो जानिए इसके कारण और समाधान

अगर आप हर छोटी-छोटी बात पर बार-बार गुस्सा और चिड़चिड़े हो जाते हैं, तो यह शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी से जुड़ा हो सकता है। चालिए जानते है इसके बारें में...

Shutterstock
Shutterstock | Image: self

Health Tips: हर इंसान अपने भावनाओं से बंधा होता है। जैसे व्यक्ति हंसता है वैसे ही व्यक्ति को गुस्सा भी आता है। कई व्यक्ति काफी भावुक होते है, पर यह सब एक स्वाभाविक चीज है क्योंकि हर व्यक्ति का स्वभाव एक जैसा नहीं होता। कुछ लोग मजाक करना पसंद करते हैं तो कुछ इतना गुस्सा करते है, जिसकी कोई सीमा नहीं होती। हालांकि, अत्यधिक क्रोध का स्वास्थ्य से काफी गभींर दिक्कते हो सकती है। लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है? दरअसल, मेडिकल साइंस का कहना है कि अगर आप हर छोटी-छोटी बात पर बार-बार गुस्सा और चिड़चिड़े हो जाते हैं, तो यह शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी से जुड़ा हो सकता है। चालिए जानते है इसके बारें में...

किन चीजों के कारण आता है गुस्सा? (anger causes)

Vitamin B6 Deficiency: विटामिन बी6 हमारे शरीर में ब्रेन केमिकल की तरह काम करता है। यह ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी 6 की कमी है, तो यह फील-गुड हार्मोन की कमी पैदा करता है, जिससे आपको गुस्सा आने लगता है। इसकी कमी से नर्व सही तरीके से काम नहीं करते है।

Vitamin B12 Deficiency: जब शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है तो आपको हर समय थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। ऐसे में कई बार लोग न चाहते हुए भी चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। अगर किसी काम में मन न लगने की स्थिति में जबरदस्ती कोई काम किया जाए तो उसमें जलन हो सकती है। विटामिन बी12 की कमी के कारण भी आपको डिप्रेशन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

Advertisement

Zinc: जिंक हमारे शरीर में मानसिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार होता है। इसकी कमी से आपको डिप्रेशन के लक्षण अनुभव हो सकते हैं। आप बार-बार खराब मूड का अनुभव कर सकते हैं। घबराहट और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। जिंक के निम्न स्तर से ऑक्सीडेटिव तनाव हो सकता है।

Magnesium: मैग्नीशियम कभी-कभी तनाव प्रबंधन में मदद करता है। आप छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करते हैं और यहीं से आपकी गुस्सा करने की आदत शुरू हो जाती है। मैग्नीशियम एक शांत खनिज है जो तंत्रिका तंत्र को पोषण देता है और चिंता, भय, बेचैनी, बेचैनी और चिड़चिड़ापन को रोकने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर भी आप चिड़चिड़े हो जाते हैं।

Advertisement

उपाय क्या है?

आप अपनी डाइट में मूड बूस्टिंग फूड्स को शामिल कर सकते हैं। अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो विटामिन बी6 और विटामिन बी12 का पूरा लाभ उठा सकें। जिंक, मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप मछली, ब्रोकली, साबुत अनाज खा सकते हैं। आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो और मांस भी खाना चाहिए।

{नोट: उपरोक्त सभी बातें Republic Bharat द्वारा पाठकों को केवल सूचना के रूप में दी जा रही हैं। Republic Bharat इसका कोई दावा नहीं लेता है। इसलिए किसी भी उपचार, आहार और दवा को विशेषज्ञ की सलाह से ही लेना चाहिए।}

इसे भी पढ़ें : Anant Ambani-Radhika Merchant की सगाई में 10 मिनट के गाने के लिए Mika ने ली इतनी फीस? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
 

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 31 December 2022 at 09:36 IST