अपडेटेड 1 October 2023 at 20:55 IST

Health Tips: शिलाजीत और शहद का साथ में करें सेवन, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

आयुर्वेद के मुताबिक शिलाजीत औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अगर इसका सेवन शहद के साथ किया जाए तो सेहत को जबरदस्त फायदे होते हैं। 

Shilajit Aur Shahad Ke Fayde

image- freepik
Shilajit Aur Shahad Ke Fayde image- freepik | Image: self

Shilajit Aur Shahad Ke Fayde: आयुर्वेद के मुताबिक शिलाजीत को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीरिक कमजोरी तो दूर होती ही है साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। वहीं अगर इसके साथ शहद को मिलाकर इसका सेवन किया जाता है, तो शरीर में गजब के फायदे देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं दोनों के कॉम्बिनेशन से शरीर में कौन-कौन से फायदे होते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • शिलाजीत में पाए जाने वाले गुण
  • शहद में पाए जाने वाले पोषत तत्व
  • शिलाजीत और शहद के सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं?

शिलाजीत में पाए जाने वाले गुण?

शिलाजीत एक शक्तिशाली टार जैसा पदार्थ है जिसमें फुल्विक और ह्यूमिक एसिड, आयरन, मैग्नीशियम, रेटिनॉल, विटामिन B, C और E समेत 84 आवश्यक खनिज शामिल हैं। इसके अलावा शिलाजीत में खनिजों, पोषक तत्वों और विटामिनों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 

शहद में पाए जाने वाले पोषत तत्व?

शहद में कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन B-6, विटामिन C और एमिनो एसिड भी पाए जाते हैं। एक चम्मच शहद में लगभग 64 कैलोरी और 17 ग्राम शुगर होता है।

Advertisement

शिलाजीत और शहद के सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं?

मेमोरी पॉवर के लिए
जिन लोगों का मेमोरी पॉवर वीक होता है उन्हें नियमित रूप से शिलाजीत और शहद का सेवन करना चाहिए। इनको साथ में खाने से तनाव कम होता है और दिमाग को आराम मिलता है, जिससे मेमोरी पॉवर बूस्ट होती है। 

निखार के लिए
शहद में शिलाजीत मिलाकर खाने से स्किन की रंगत बेहतर होती है और धीरे-धीरे त्वचा पर निखान आने लगता है। 

Advertisement

हड्डियों के लिए
दोनों का मिश्रण हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। शिलाजीत में पाए जाने वाले पोषक तत्वों को शहद बूस्ट करता है और हड्डियों तक पहुंचाने में मदद करता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती है। 

हार्ट के लिए
शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसे शहद में मिक्स करके खाने से शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलता है जो हार्ट से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। 

इम्युनिटी के लिए
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शिलाजीत और शहद का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शहद और शिलाजीत में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन की पर्याप्त मात्रा इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें... Beauty Tips: स्मूथ और ग्लोइंग स्किन की है चाहत? विटामिन E कैप्सूल का ऐसे करें इस्तेमाल, जल्द दिखेगा कमाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Dragon Fruit: सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बड़े काम का है ड्रैगन फ्रूट, ऐसे करें इस्तेमाल मिलेगी बेदग चमकती स्किन 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 October 2023 at 20:53 IST