अपडेटेड 27 January 2024 at 22:58 IST

Health Tips: खाली पेट ऐसे करें शहद-लहसुन का सेवन, तेजी से घटेगा वजन, होंगे कई फायदे

Health Tips: शहद-लहसुन का कॉम्बिनेशन सेहत को सुधारने का काम करता है। खाली पेट इसका सेवन करने से कई फायदे होते हैं।

honey garlic
शहद-लहसुन खाने के फायदे | Image: Freepik

Honey-Garlic Health Benefits: हर घर में आसानी से मिलने वाला शहद और लहसुन आमतौर पर किचन में काम आने वाली चीजें है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल सालों से आयुर्वेद में भी होता आ रहा है। इन दोनों चीजों का अलग-अलग उपयोग तो सभी लोगों ने किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका साथ में सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

दरअसल, हनी और गार्लिक का कॉम्बिनेशन सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों को दूर करने के साथ मोटापे की समस्या से भी राहत दिलाने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि शहद-लहसुन (Honey-Garlic) का साथ में सेवन करने से शरीर की किन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

शहद-लहसुन (Honey-Garlic) में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लहसुन में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फैट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

वहीं शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जब Honey-Garlic के साथ मिल जाता है, तो इसके फायदे कई गुना ज्यादा बढ़ जाते हैं। आइए इनके सेवन से होने वाले फायदो के बारे में जानते हैं।

Advertisement

खाली पेट लहसुन-शहद खाने के फायदे

इम्युनिटी के लिए
खाली पेट लहसुन और शहद के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं।

वजन के लिए
इनका साथ में सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है। अगर आप काली पेट हनी और गार्लिक का साथ में सेवन करते हैं तो आपको तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं।

Advertisement

सर्दी-जुकाम के लिए
शहद और लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में गर्मी आती है। साथ ही, सर्दी-जुकाम की समस्या से भी राहत मिलती है।

हार्ट के लिए
इन दोनों में ही कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दिल को हेल्दी रखने मे काफी मदद करते हैं। हनी और गार्लिक का कॉम्बिनेशन हार्ट को मजबूत करने का काम करता है।

पाचन के लिए
सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें… Valentine Day को बनाना है बेहद खास, तो इस मौके पर पार्टनर को दें ये यादगार तोहफा

गले में खराश के लिए
इन दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो गले की खराश और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। साइनस और अस्‍थमा रोगियों के लिए लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी होता है।

कैसे करें लहसुन और शहद का इस्तेमाल?

  • लहसुन और शहद का साथ में सेवन करने के लिए आप एक कांच की बोतल में शहद डाल दें।
  • अब इसमें कुछ लहसुन की कलियां छील कर डाल दें।
  • रोज सुबह खाली पेट इस शीशी में से एक लहसुन की कली को निकालें और फिर चबाकर खा लें।
  • इसके अलावा, आप कच्चे लहसुन के पेस्ट में शहद डालकर भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें… Vrat-Tyohar List: फरवरी में पड़ने वाले हैं ये व्रत-त्योहार, जानें किस दिन क्या है खास

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 January 2024 at 22:58 IST