अपडेटेड 27 June 2023 at 12:25 IST
Health Tips: मछली खाने के बाद चाय या कॉफी पीना सही या गलत? जानें क्या हो सकता है ऐसा करने का परिणाम
कुछ लोगों के मन ये सवाल जरूर उठता है कि जब दूध और मछली के सेवन से सेहत को नुकसान हो सकते हैं तो ऐसे में क्या चाय और कॉफी का सेवन भी साथ में करना बंद कर देना चाहिए। आइए जानते हैं इसका जवाब।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Can We Drink Coffee After Eating Fish: शरीर को स्वस्थ्य बनाएं रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह की सब्जियां, फल और मांसाहारी भोजन शामिल करते हैं। जिनमें से एक मछली भी शामिल हैं, लेकिन इसे खाने से पहले काफी सावधानी बरतनी होती है। दरअसल, ये एक ऐसा मांसाहारी भोजन हैं शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है। अक्सर लोग सलाह देते हैं कि मछली के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या मछली के साथ चाय और कॉफी पीना भी खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
दूध और मछली का सेवन साथ में क्यों नहीं करना चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार दूध और मछली दोनों की प्रकृति और गुण एक-दूसरे के उलटे होते हैं। ऐसे में अगर आप इनका सेवन साथ में करते हैं, तो यह शारीरिक संतुलन में गड़बड़ और त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) के असंतुलन का कारण भी बन सकते हैं। जिसकी वजह से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए इनका साथ में सेवन करने से मना किया जाता है। ऐसे में कुछ लोगों के मन ये सवाल जरूर उठता है कि जब दूध और मछली के सेवन से सेहत को नुकसान हो सकते हैं तो ऐसे में क्या चाय और कॉफी का सेवन भी साथ में करना बंद कर देना चाहिए।
क्या मछली खाने के बाद चाय या कॉफी पीना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप मछली खाने के बाद दूध वाली चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो इसका आपके स्वास्थय पर कुछ खास दुष्प्रभाव नहीं होता है, लेकिन जिन लोगों को इस कॉम्बिनेशन से एलर्जी होती हैं उन लोगों को ये काफी नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, दूध की तासीर ठंडी होती है और मछली गर्म, जब आप इनका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कुछ बायोकेमिकल प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें... महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए करें ये काम, इंफेक्शन से स्मेल तक की परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें... Mangalwar Ke Upay: आर्थिक तंगी से परेशान? मंगलवार को हनुमान जी का करें ये उपाय, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 June 2023 at 12:21 IST