अपडेटेड 28 December 2023 at 16:05 IST
Health Tips: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध की जगह करें इन चीजों का सेवन, खूब मिलेगा कैल्शियम
Calcium Ke Food Sources: कुछ लोग दूध का सेवन करना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आपको इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Calcium Ke Food Sources: दूध पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। दूध पीने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि ये मानसिक स्वास्थ्य को भी तेज करने का काम करता है। हालांकि कुछ लोगों को दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं होता या कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है। ऐसे में वह दूध पीने से परहेज करते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- नहीं पीते हैं दूध?
- इन फूड्स का कर सकते हैं सेवन
- कैल्शियम के लिए बेस्ट हैं ये फूड्स
वहीं, दूध में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियों को मजबूती देने के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप दूध का सेवन नहीं करते हैं तो आप कुछ अन्य फूड्स का सेवन कर सकते हैं। ये फूड्स कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि आपको दूध पीने के बजाय किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।
दूध के बजाय खाएं ये फूड
बादाम मिल्क
Advertisement
अगर आप दूध नहीं पीते हैं तो आप बादाम मिल्क या सूखे बादाम भी खा सकते हैं। बादाम कैल्शियम, फैटी एसिड, विटामिन ई, एंटीऑक्सिडेंट और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत रखकर आपके शरीर को भी हेल्दी बनाए रखने का काम करता है।
पनीर
Advertisement
पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। ऐसे में आप दूध की जगह पनीर का सेवन कर सकते हैं। इसे आप सब्जी, सालाद में मिलाकर या नॉर्मल नमक लगाकर खा सकते हैं।
टोफू
टोफू आपकी कैल्शियम के लिए सबसे बेस्ट है। इतना ही नहीं यह आपके वजन को भी कंट्रोल रखने का भी काम करता है। इसे आप सालाद में मिलाकर या फ्राई करके खा सकते हैं।
दालें
दाल खाना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। दाल में फाइबर, प्रोटीन समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। दाल के साथ अगर आप बीन्स का भी सेवन करते हैं तो ये आपको दूध जितना कैल्शियम दे सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 28 December 2023 at 16:05 IST