अपडेटेड 1 March 2024 at 12:41 IST
Health Care: गर्मियों में भूलकर भी न पिएं ये चीजें, सेहत को होंगे भारी नुकसान, करें बिल्कुल अवॉइड
Summer Health Care Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है इस मौसम में आपको कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Summer Health Care: मौसम बदलते ही हमें हमारी सेहत का एक्स्ट्रा ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड का मौसम खत्म हो चुका है और गर्मियों की शुरुआत होने लगी है। ऐसे में हमें हमारी हेल्थ को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। गर्मियों में खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
हम अक्सर गर्मियों में कुछ ऐसी का सेवन करते हैं जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। ऐसे में आपको गर्मियों के मौसम में इन चीजों से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि ये चीजें कौन सी है।
गर्मियों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
सोडा
गर्मियों में कई लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए सोडा या सोडा युक्त कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। जिस पीने की वजह से आपको हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोडा वॉटर में कार्बन और बहुत सारा फास्फोरिक एसिड होता है। जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।
Advertisement
कॉफी
गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा कॉफी का सेवन आपको बीमार कर सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद कैफीन शरीर में पानी की कमी का कारण बन जाता है जिस वजह से बॉडी डिहाइड्रेटेड होने लगतदी है। इसलिए गर्मियों के मौसम में कॉफी का सेवन भूलकर भी न करें।
Advertisement
चाय
अगर आप चाय के शौकी न हैं तो आपको फौरन सावधान हो जाना चाहिए। ज्यादा चाय पीने से आप बहुत ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय डाई यूरेटिक की तरह काम करती है। जिसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ अनिद्रा, अपच जैसी परेशानी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 March 2024 at 11:45 IST