अपडेटेड 6 December 2025 at 13:53 IST
Sun Flower Health Benefits: सेहत के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करता सूरजमुखी का फूल, जानें सेवन करने का तरीका और फायदे
यह खास फूल ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायजेशन सुधारने तक, इसके सेवन से मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स। जानिए इसके चमत्कारी गुण।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Benefits Of Sunflower In Hindi: सूरजमुखी का फूल सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं होता, बल्कि सेहत के लिए भी किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। सूरजमुखी के पौधे, इसके बीज और इससे निकला तेल शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। यही कारण है कि आजकल लोग इसे हेल्दी डाइट में जरूर शामिल कर रहे हैं।
सूरजमुखी के बीज क्या होते हैं?
सूरजमुखी के फूल के बीच में मौजूद छोटे-छोटे सफेद-काले रंग के दाने ही बीज होते हैं। इन्हें कच्चा, रोस्ट करके या सलाद या ड्रिंक्स में मिलाकर खाया जाता है।
सूरजमुखी के बीज खाने के फायदे क्या हैं?
दिल को रखें मजबूत
सूरजमुखी के बीज में विटामिन-ई, गुड फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हार्ट को स्वस्थ रखते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं।
Advertisement
इम्यून सिस्टम को मजबूत करें
इसमें मौजूद विटामिन-ई और सेलेनियम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की ताकत मिलती है।
Advertisement
त्वचा को बनाएं ग्लोइंग
सूरजमुखी के बीज में हेल्दी फैट, विटामिन-ई और एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को नमी देते हैं, झुर्रियां आने से रोकते हैं और स्किन को चमकदार बनाते हैं। इस तेल का उपयोग स्किन मॉइस्चराइजिंग में भी किया जाता है।
वजन कम करने में मदद
ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ज्यादा खाने का मन नहीं करता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।
पाचन को सुधारें
सूरजमुखी के बीज में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिससे कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
हड्डियां और मांसपेशियां बनें मजबूत
इनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की कमजोरी दूर करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
स्ट्रेस दूर करें
सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम होता है, जो दिमाग को रिलैक्स करता है और तनाव कम करने में मदद करता है।
सूरजमुखी का तेल क्यों है फायदेमंद?
सूरजमुखी के तेल में कोलेस्ट्रॉल कम होता है और मोनोसैचुरेटेड गुड फैट पाया जाता है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स काफी मात्रा में मौजूद होते हैं।
ये तेल दिल के मरीज, वजन कंट्रोल करने वाले और डायबिटीज मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है।
सूरजमुखी के फूल के रस का महत्व
कुछ जगहों पर सूरजमुखी के फूल का हल्का रस या इसकी पंखुड़ियों का उपयोग इम्यूनिटी बूस्ट करने और त्वचा को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी फायदों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
सूरजमुखी के बीज कैसे खाएं?
- सूरजमुखी के बीज आप नाश्ते में लगभग 1 मुट्ठी रोस्टेड सीड्स खा सकते हैं।
- इसके अलावा सलाद में टॉपिंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- स्मूदी में मिलाकर भी इसका स्वाद आपको पसंद आएगा।
- ओट्स या दही में मिलाकर भी टेस्टी ऑप्शन रहेगा।
- स्वीट डिशेज में क्रंच के लिए इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा इसे कच्चा भी खाया जा सकता है।
- बता दें कि रोज 1-2 टेबलस्पून सीड्स काफी होते हैं।
इन बातों का ख्याल रखें
- जरूरत से ज्यादा ना खाएं, वरना वजन बढ़ सकता है।
- जिन्हें नट्स या सीड्स से एलर्जी है, वे डॉक्टर से पूछकर ही लें।
- रोस्टेड या बिना नमक वाले बीज ज्यादा अच्छे होते हैं।
सूरजमुखी का फूल और उसके बीज दिल, दिमाग, स्किन, पाचन और इम्यूनिटी जैसी हर चीज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 6 December 2025 at 13:53 IST