अपडेटेड 23 August 2025 at 11:59 IST
Ivy Gourd Secret: ग्लोइंग स्किन और मजबूत इम्यूनिटी का राज है कुंदरू, जानिए और क्या हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स?
Ivy Gourd Secret: ग्लोइंग स्किन और मजबूत इम्यूनिटी का एक मात्र राज है कुंदरू। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ivy Gourd Secret: हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा हरी सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं। हरी सब्जियों में ही कुंदरू (Ivy Gourd) भी आता है। यह हरी सब्जी न सिर्फ ब्लड शुगर और वजन को बैलेंस करता है, बल्कि इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ को भी बेहतर बनाती है। आइए जानते हैं कुंदरू खाने के ऐसे फायदों के बारे में, जो रोजाना की डाइट में शामिल करने लायक बनाते हैं।
डायबिटीज में कारगर सब्जी
कुंदरू में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
वजन घटाने में कारगर
अगर आपका वजन काफी बढ़ रहा है तो आपके लिए कुंदरू का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा और कैलोरी बहुत कम होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
डाइजेशन में फायदेमंद
कुंदरू में फाइबर मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। यह कब्ज को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Advertisement
इम्यूनिटी को मजबूत करता है
कुंदरू में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। ये शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन
कुंदरू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा पर ग्लो लाने और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। यह एजिंग प्रोसेस को भी धीमा कर सकता है।
Advertisement
दिल को रखे स्वस्थ
कुंदरू में पोटैशियम और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
हड्डियों और खून के लिए फायदेमंद
कुंदरू आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। यह एनीमिया से बचाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
डिटॉक्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
कुंदरू शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 11:59 IST