अपडेटेड 26 January 2024 at 14:24 IST
Health Care: सिर में लग गई है ठंड? जानिए इसके लक्षण और निपटने के आसान उपाय
Health Care Tips: सर्दियों के मौसम में अगर आपको ठंड लग गई है तो आपको इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Winter Health Care: सर्दियों के मौसम में ठंड लगना आम बात है। विंटर सीजन में अगर आप ठंडी हवा के संपर्क में आते हैं तो आपको शरीर के किसी भी हिस्से में ठंड लग सकती है। हालांकि, ठंड लगने से सबसे पहले जो लक्षण सामने आता है वह है सिर में दर्द होना।
आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि सीने में ठंड लग गई, पैर में ठंड लग गई और कई बार वह कहते हैं कि सिर में ठंड लग गई। चाहे ठंड कहीं भी लगे सिर में दर्द होना लाजमी है। इसलिए तो हम ठंड के मौसम में कहते हैं कि सिर में दर्द हो रहा है तो ठंड लग गई होगी।
ऐसे में आपको सबसे पहले सिर में सिर में ठंड लगने के कारणों के बारे में जान लेना चाहिए।
सिर में ठंड लगने के कारण
- जब भी कोई व्यक्ति अचानक से ठंडी हवा के संपर्क में आता है तो उसे ठंड लग सकती है।
- ठंड आपके दिमाग की नसों पर सीधा असर डालकर उन्हें सुन्न कर देती है।
- ठंड की वजह से साइनस और कान में दर्द हो सकता है।
- इतना ही नहीं सिर में ठंड लगने के कारण आपको सिर में भारी दर्द हो सकता है। साथ ही आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
सिर में ठंड लगने के लक्षण
- सिर में और सिर के आस-पास तेज दर्द होना।
- सिर को नीचे से ऊपर की ओर उठाते वक्त तेज दर्द महसूस होना।
- मुंह, गले या गर्दन के आसपास दर्द होना और कफ बनना।
- कान के आस-पास दर्द महसूस होना और गले-नाक में से अजीब आवाज आना।
अपनाएं ये उपाय
- सिर में ठंड लगने के बाद बिल्कुल भी बाहर न निकलें और सिर को किसी गर्म कपड़े से ढककर रखें।
- सिर की ठंड से राहत पाने के लिए सबसे पहले सरसों का तेल गर्म करके नाक, सिर, गर्दन और माथे पर लगाएं।
- ठंड के दौरान नाम बंद हो सकती है, इस कंडीशन में आप विक्स या बाम नाक पर और माथे पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद आपको चैन की नींद आ जाएगी।
- ठंड से छुटकारा पाने के लिए आप स्टीम का सहारा भी ले सकते हैं। स्टीम लेने से आपकी बंद नाक खुल जाएगी और आपके सिरदर्द को आराम भी मिल जाएगा।
- सिर में ठंड लगने जैसी सिचुएशन में जितना हो सके गर्म चीजों और गर्म पानी का सेवन करें।
- खुद को हमेशा गर्म कपड़ों और कंबल से कवर करके रखें।
ये भी पढ़ें : Padma Awards 2024: चिरंजीवी-वैजयंती माला को पद्म विभूषण और मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण सम्मान
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 January 2024 at 14:15 IST