चाय या कॉफी के साथ दवा लेने की है आदत? हो जाएं सावधान, भूलकर भी इन दवाइयों का न करें सेवन
दवा का स्वाद कसैला-कड़वा होता है। ऐसे में कुछ लोग इसे चाय/कॉफी के साथ लेना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ दवाईयों को भूलकर भी चाय या कॉफी के साथ नहीं खाना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Chay Coffee Ke Sath Kaun Si Davai Nahi Leni Chahiye: सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम का स्नैक्स बिना चाय की चुस्की के लोगों का दिन नहीं बनता है। ऐसे में लोग बिना इस बारे में सोचे की चाय या कॉफी के साथ वह क्या खा रहे हैं और इसका उनकी सेहत पर क्या असर होगा कुछ भी खा लेते हैं। वहीं कुछ लोग तो चाय/ कॉफी के साथ दवाईयां भी खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है।
दरअसल, दवाईयों का स्वाद कड़वा और कसैला होता है। ऐसे में कुछ लोग दवाईयों को खाने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा होती है, जो कुछ दवाईयों के सॉल्ट के साथ मिलकर सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कि कॉफी और टी के साथ किन दवाईयों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
चाय और कॉफी के साथ भूलकर भी न करें इन दवाइयों का सेवन
थायराइड में (Thyroid)
जिन लोगों को थायराइड की समस्या है उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि वह इसकी दवाई को भूलकर भी चाय या कॉफी के साथ न लें। Thyroid की दवा हमेशा खाली पेट लेने की सलाह दी जाती है। वहीं अगर कैफीन युक्त चाय या कॉफी के साथ आप थायराइड की दवाई लेते हैं, तो इसका सही लाभ नहीं मिल पाता है।
सर्दी-जुकाम की दवा (Cold And Cough)
जब भी किसी को सर्दी-जुकाम होता है, तो उन्हें चाय या कॉफी पीने का बहुत मन होता है। साथ ही कुछ लोग इसके साथ ही कफ एंड कोल्ड की दवाइयों का सेवन भी कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। दरअसल, ऐसी दवाओं में अक्सर स्यूडोफेड्रिन पाया जाता है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के लिए उत्तेजक का काम करता है। वहीं टी एंड कॉफी में मौजूद कैफीन भी काफी उत्तेजक होता है। ऐसे में दोनों का साथ में सेवन एंजाइटी और नींद न आने की समस्या को पैदा कर सकता है।
Advertisement
डायबिटीज की दवा (Diabetes)
चाय या कॉफी में दूध के साथ चीनी भी मिलाई जाती है, तो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो और वह इसकी दवाई खा रहे हैं, तो उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि वह चाय या कॉफी के साथ इसकी दवाई का सेवन न करें, क्योंकि दोनों का कॉम्बिनेशन दवा के असर को कम कर देता है जिससे दवाई ठीक से काम नहीं करती है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।