अपडेटेड 22 December 2025 at 21:48 IST

Healthy Barfi: सर्दियों में नहीं लगेगी ठंड, बस रोजाना गरम दूध के साथ खा लें ये एक शुगर फ्री बर्फी, इसे बनाना भी है आसान

Healthy Diet Tips: अगर आप सर्दियों में ठंड से बचना चाहते हैं और कुछ हेल्दी मीठा खाना चाहते हैं, तो शुगर फ्री बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना आसान है और स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है। रोजाना गरम दूध के साथ करने से आपको सर्दी कम लगेगी।

gond ki barfi recipe tasty sweet to boost immunity in winter healthy diet tips
शुगर फ्री गोंद की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी | Image: Freepik/AI

How To Make Barfi At Home: सर्दियों के मौसम में शरीर को ज्यादा गर्माहट और एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में अगर कुछ मीठा, हेल्दी और ताकत देने वाला मिल जाए, तो मजा ही आ जाए। गोंद की बर्फी सर्दियों के लिए एक परफेक्ट हेल्दी स्वीट है। इसे शुगर फ्री भी बनाया जा सकता है और रोजाना गरम दूध के साथ खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। तो चलिए जानते हैं शुगर फ्री गोंद की बर्फी के फायदे और बनाने की विधि।

गोंद की बर्फी क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद?

  • शरीर को अंदर से गर्म रखती है। 
  • कमजोरी और थकान दूर करती है। 
  • हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाती है। 
  • सर्दियों में ठंड से बचाव करती है। 
  • बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है।

शुगर फ्री गोंद की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी

बर्फी बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 कप खाने वाली गोंद
  • 1/2 कप देसी घी
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप काजू-बादाम (कटे हुए)
  • 1/2 कप नारियल का बुरादा
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • स्वादानुसार गुड़ पाउडर या खजूर पेस्ट
Uploaded image

बर्फी बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें गोंद डालकर धीमी आंच पर कुरकुरी होने तक तल लें। ठंडा होने पर इसे मोटा पीस लें।
  • उसी घी में गेहूं का आटा डालें और हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
  • अब इसमें कटे ड्राई फ्रूट्स और नारियल डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • गैस बंद कर दें और मिश्रण हल्का ठंडा होने पर इसमें गुड़ पाउडर या खजूर पेस्ट और इलायची डालें।
  • अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट में फैलाकर दबाएं और ऊपर से बराबर कर लें।
  • ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें।

कैसे करें सेवन?

  • रोज सुबह या रात को 1 छोटी बर्फी गरम दूध के साथ लें। 
  • सर्दियों में रोजाना खाने से शरीर को ताकत मिलती है।

इन बातों का रखें ख्याल 

  • बर्फी का सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • डायबिटीज मरीज गुड़ या खजूर की मात्रा कम रखें। 
  • बच्चों को भी 1 छोटा पीस ही दें।

अगर आप सर्दियों में ठंड से बचना चाहते हैं और कुछ हेल्दी मीठा खाना चाहते हैं, तो शुगर फ्री गोंद की बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना आसान है और स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है। रोजाना गरम दूध के साथ करने से आपको सर्दी कम लगेगी। 

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Weight Loss Snacks: मखाने से बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स, वेट लॉस करते टाइम नहीं लगेगी भूख
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 December 2025 at 21:48 IST