अपडेटेड 27 November 2025 at 16:13 IST
Ghee vs Mustard oil: घी या सरसों तेल... रात में अच्छी नींद आने के लिए पैर के तलवे में क्या लगाना चाहिए?
Ghee vs Mustard oil: अगर आपको भी रात में नींद सही से नहीं आती है तो हम आपको इस लेख में पैर के तलवे के मालिश करने के बारे में बताएंगे। आपको घी या सरसों तेल क्या लगाने से फायदे हो सकते हैं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ghee vs Mustard oil: भारत में दादी-नानी के नुस्खों का अपना ही महत्व है, और जब बात रात में चैन की नींद लेने की आती है, तो पैरों के तलवों की मालिश सदियों पुराना और आजमाया हुआ तरीका है। क्या आप जानते हैं कि हमारे पैरों के तलवे में शरीर का सारा नस जुड़ा होता है। इसलिए पैर के तलवे की मालिश करना बेहद जरूरी होती है। इससे शरीर की थकान दूर हो जाती है।
आयुर्वाद में भी इसे बेहद लाभकारी माना जाता है। ये उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है जो अक्सर तनाव से घिरा होते हैं और थका-थका महसूस करते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि पैरों के तलवे में घी या सरसो का तेल क्या लगाने से फायदे हो सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
घी या सरसों का तेल पैर के तलवे में क्या लगाएं?
कई आयुर्वाद विशेषज्ञ के अनुसार, पैरों के तलवे में गर्म घी से मालिश करने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि पैर के तलवे में घी लगाने से चिंता, बेचैनी और नींद की समस्या दूर होती है। वहीं जिन लोगों को अक्सर अक्सर अपच, गैस, ब्लोटिंग या कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें घी की मालिश से राहत मिल सकती है। घी तलवों की जलन कम करता है और जोड़ों के दर्द में भी आराम देता है।
पैर के तलवे में सरसों तेल लगाने के फायदे?
आप ठंड़ के मौसम में पैर के तलवे में सरसो तेल से मालिश करें। सरसो का तेल गर्म होता है जो तलवों पर लगाने और रगड़ने से ब्लड सर्कूलेशन को बेहतर बनाता है।यह पैरों की थकी हुई नसों को आराम देता है, तनाव कम करता है और दिमाग को शांत करता है, जिससे गहरी नींद आती है। इतना ही नहीं पैर के तलवे में सरसो तेल लगाने से नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Panchak 2025: आज से 5 दिनों के लिए लग चुका है पंचक, भूलकर भी न करें ये काम; वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
पैरों में घी या तेल लगाने का तरीका क्या है?
- सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
- तेल या घी को हल्का गुनगुना कर लें।
- तेल या घी की कुछ बूंदे तलवों पर लें और उंगलियों से धीरे-धीरे मालिश करें।
- अपनी हथेली के निचले हिस्से से तलवों को तब तक रगड़ें, जब तक कि पैर में हल्की गर्माहट महसूस न होने लगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 16:13 IST