अपडेटेड 30 November 2025 at 13:32 IST
Ghee Benefit: क्यों खाली पेट 1 चम्मच घी लेते हैं सेलिब्रिटीज? फायदे जान रह जाएंगे हैरान
Desi Ghee Benefit: जान्हवी कपूर, कृति सेनन जैसे ऐसे कई बी-टाउन के सेलेब्स हैं जो दिन की शुरुआत एक चम्मच घी के साथ करते हैं। आखिर क्यों, चलिए बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Desi Ghee Benefit: पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के फायदे के बारे में बताते दिख रहे हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तक के नाम शामिल हैं।
जान्हवी कपूर, कृति सेनन जैसे ऐसे कई बी-टाउन के सेलेब्स हैं जो दिन की शुरुआत एक चम्मच घी के साथ करते हैं। जान लें कि पुराने जमाने में घी को सेहत के लिए फायदेमंद बताया जाता रहा है। उस वक्त सिर्फ घी में ही खाना बनता था, जिससे लोग तंदुरुस्त रहते थे। घी में पाया जाने वाला 3 फैटी एसिड और विटामिन ए सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर घी शरीर को बीमारियों से लड़ने वाली टी-कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करता है। घी खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
पाचन में होता है सुधार
पोषक तत्वों से भरपूर घी पाचन तंत्र को मजबूत करता है। देसी घी पेट की जलन भी शांत करने में कारगर है। भोजन पचाता है। घी में हेल्दी फैट होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। घी हार्ट को भी हेल्दी रखता है और अल्सर-कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम करता है।
Advertisement
वेट लॉस में असरदार
घी वेट लॉस में असरदार मानी जाती है। क्योंकि यह बैली फैट कम करने में मदद करता है। घी से मेटाबॉलिज्म तेज होता है जो शरीर की चर्बी को जलाने में मदद करता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
देसी घी के सेवन से स्किन और बालों को भरपूर पोषण मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन्स स्किन को टाइट रखते हैं और एजिंग से बचाते हैं। यह बालों और सिर की त्वचा के लिए वरदान साबित होते हैं। खोपड़ी पर होने वाली ड्राइनेस और खुजली जैसी परेशानियों को कम करते हैं।
Advertisement
हड्डियां बनाए मजबूत
घी हड्डियों को ताकत प्रदान करता है। इसमें मौजूद विटामिन K हड्डियों को कैल्शियम अवशोषित करने में मददगार होता है, जिससे हड्डियां मजबूत और स्वस्थ बनती हैं। इसके अलावा यह दांतों की सड़न भी रोकने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 30 November 2025 at 13:32 IST