अपडेटेड 20 June 2024 at 16:43 IST

लहसुन में समाएं हैं कई गुण... इस वक्त खाएं पुरुष, एक-एक अंग ताकत से जाएगा भर; जानें सही तरीका

लहसुन का इस्तेमाल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह पुरुषों के लिए कई तरह से फयादेमंद भी होता है। बस आपको इसके खाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए।

Garlic
पुरुषों में लहसुन खाने के फायदे | Image: Freepik

Purosho Me Lahsun Ke Fayde: दुनियाभर में लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं इसके स्वास्थ्य के लिए भी कई फायदे हैं, क्योंकि लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। साथ ही यह पुरुषों के लिए भी बहुत ही काम के होते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद गुण पुरुषों को शारीरिक कमजोरी से छुटकारा दिलाने और अंग-अंग में ताकत भरने का काम करते हैं। बस इसे खाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए।

आमतौर पर हर घर के किचन में इस्तेमाल की जाने वाली लहसुन कई गुणों से भरपूर होती है। इसमें फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते है। लहसुन में विटामिन C, K, फोलेट, नियासिन और थायमिन भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।

लहसुन खाने से पुरुषों को होते हैं ये फायदे

  • लहसुन का सेवन करने से पुरुषों में सेक्स की इच्छा बढ़ती है। साथ ही यह पुरुषों में बांझपन का खतरा भी कम करता है। 
  • एक अध्ययन के मुताबिक लहसुन में एंटिऑक्सिडेंट पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है। 
  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लहसुन खाने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और खून में गर्मी आती है। जिससे पुरुषों में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को बढ़ावा मिलता है।
  • कई पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या भी देखने को मिलती है। अगर किसी पुरुष को यह दिक्कत है, तो उसे रोजाना लहसुन का सेवन करना चाहिए।

पुरुषों को किस समय और कैसे करना चाहिए लहसुन का सेवन?

पुरुषों को लहसुन के फायदे लेने के लिए कच्चा और सुबह खाली पेट खाना चाहिए। दरअसल, कच्चा लहसुन खाली पेट खाना पावरफुल एंटिबायोटिक की तरह काम करता है। पुरुषों को अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कच्चे लहसुन की दो से तीन कलियां सुबह के समय खाली पेट खानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें… Skin Care: यंग स्किन के लिए बर्फ है बेहद फायदेमंद, झुर्रियों से मुहांसों तक में मिलती है राहत

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 20 June 2024 at 16:39 IST