अपडेटेड 29 August 2023 at 14:54 IST

Fruits For Vitamin D: इन फलों को खाकर खूब मिलेगा विटामिन डी, हड्डियां होंगी मजबूत

Fruits For Vitamin D: शरीर में हो रही विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
विटामिन डी के लिए डाइट में शामिल करें ये फल (फोटो : Pixabay)
विटामिन डी के लिए डाइट में शामिल करें ये फल (फोटो : Pixabay) | Image: self

Fruits For Vitamin D: हमारे शरीर को कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है, जिनकी वजह से हमारा शरीर दुरुस्त रहता है। विटामिन डी भी शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हम कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत करने का भी काम करता है। इतना ही नहीं इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • क्या शरीर की हड्डियां होने लगी हैं कमजोर? 
  • विटामिन डी की कमी को पूरा करें ये फ्रूट्स
  • संतरा, सेब जैसे फलों को डाइट में करें शामिल

वहीं, अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो हमारे पैरों और हड्डियों में दर्द होने लगता है, जिसकी वजह से हमें चलने-फिरने में कई दिक्कतों का सामना  करना पड़ता है। इतना ही नहीं हमारा शरीर धीरे-धीरे कमजोरी और सुस्ती का शिकार भी हो जाता है। ऐसे में अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है तो आप कुछ फलों को खाकर अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये फल कौन से हैं। 

संतरा

शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में संतरे को शामिल करें। संतरा सिर्फ विटामिन डी की कमी को ही पूरा नहीं करता बल्कि इसमें विटामिन सी भी भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयोडीन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

Advertisement

सेब 

हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि रोजाना एक सेब खाने से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे। सेब खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है। सेब में विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से  हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

Advertisement

अनानास 

शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए रोजाना अनानास का सेवन किया जा सकता है। इसमें विटामिन डी, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को दुरुस्त कर हड्डियों को भी मजबूती देने का काम करते हैं। 

ये भी पढ़ें : Home Remedies For Open Pores: चेहरे पर पड़ने लगे हैं बड़े-बड़े 'गड्ढे', तो ये टिप्स आएंगे काम

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 29 August 2023 at 14:53 IST