अपडेटेड 26 August 2023 at 11:24 IST
Fruits For Health: बेझिझक होकर खाली पेट इन फलों का करें सेवन, मिलेंगे कई फायदे
ताजे फलों का सेवन शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन फ्रूट्स को खाने का सही समय और तरीका होता है। आइए जानते हैं सुबह के समय में खाली पेट कौन से फल खाने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Morning Empty Stomach Fruits: हेल्दी और जूसी फल स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। डायटीशियन और डॉक्टर्स भी रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं। इन्हें खाने से जहां शरीर की कई सारी परेशानियां दूर होती है वहीं बॉडी को इससे कई और भी फायदे होते हैं खासकर जब आप इन्हें खाली पेट खाते हैं, लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए। क्योंकि कई ऐसे फल हैं जिन्हें खाली पेट खाने से कई सारी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से फल हैं जिन्हें आप खाली पेट खा सकते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- फल खाने का सही समय क्या है?
- सुबह खाली पेट कौन से फल खाने चाहिए?
- कब नहीं खाना चाहिए फल?
फल खाने का सही समय क्या है?
फाइबर और प्रोटीन समेत कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर फलों को खाने का सही समय मिड मॉर्निंग यानी सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस समय फल खाने पर शरीर पर अच्छा असर पड़ता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप सुबह खाली पेट फलों का सेवन नहीं कर सकते हैं, कुछ ऐसे फ्रूट्स भी हैं जिन्हें आप खाली पेट खा सकते हैं आइए जानते हैं उनके बारे में...
सुबह खाली पेट कौन से फल खाने चाहिए?
कीवी
फाइबर, विटामिन और खनिज से भरपूर कीवी का फल सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। ये आपको पूरे दिन एनर्जी देगा और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।
Advertisement
तरबूज
गर्मियों के सीजन में आसानी से मिलने वाला तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर को कई फायदे तो पहुंचाता ही है साथ ही ये वेली फैट भी कम करने का काम करता है। इसमें लाइकोपीन का स्तर हाई होता है, जो दिल और आंखों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है।
अमरुद
अमरुद को भी सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही इसमें कैरोटीन समृद्ध रूप से होता है, जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है।
Advertisement
पपीता
सुपर फूड के नाम से जाना जाने वाला पपीता फाइबर, कैलोरी, विटामि ए और सी जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप खाली पेट पपीता का सेवन करते हैं, तो आपको अपच, कब्ज, पेट खराब और पेट फूलना जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। साथ ही ये आपके इम्यून पावर को बूस्ट करने में आपकी मदद करता है।
अनार
शरीर में आयरन की कमी होने पर अनार का सेवन कर सकते हैं, इसमें कई औषधीय गुण छिपे होते हैं। वहीं पाचन की दृष्टि से भी यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
सेब
सेब सुबह खाली पेट खाने से वजन कंट्रोल करने में भी फायदा मिलेगा। पोषक तत्वों से भरपूर सेब खाने से आपको कब्ज, गैस से छुटकारा मिलेगा और पाचन तंत्र दुरुस्त होगा।
कब नहीं खाना चाहिए फल?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कभी भी दोपहर 3-4 बजे के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कई फल ठंडे और जूसी होते हैं, जिसे शाम के वक्त खाने से आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 26 August 2023 at 11:23 IST